
भोपाल:- स्वामी चिन्मयानंद बापू की चल रही भागवत कथा में बाबा रामदेव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे और मुस्लिमों के पूर्वज एक हैं। वो हमारे ही पूर्वजों की औलाद हैं।
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा मुसलमानों को ये मानते हैं कि वो हमारे ही पूर्वजों की औलाद हैं। वक्त के साथ उनकी पूजा अलग हो सकती है लेकिन पूर्वज अलग नहीं हो सकते। भारत में औरंगजेब के आने के बाद ही मुस्लिमों की संख्या बढ़ी है। इससे पहले सब हिंदू ही थे। ईसाई भी क्या वैटिकन सिटी या यूरोप से आए हैं ? हमारे जैसा उनमें खून है, चमड़ी का रंग एक है। हमारे ही कुल वंश के हैं। जो ईसाई और मुसलमान भारत में रह रहे हैं, ये सब अपने ही हैं। हम उनको तो अपना मानते हैं, और मानते रहेंगे। कुछ गलत करेंगे तो समझाएंगे। फिर भी कुछ और गलत करेंगे तो शासन-प्रशासन अपना काम करेंगा, लेकिन हम किसी से नफरत नहीं करेंगे।
बाबा राम देव भागवत कथा के आयोजक और भाजपा नेता अंबरीश शर्मा का खुले मंच से चुनावी और राजनैतिक समर्थन करते नज़र आए। उन्होंने जनता से आने वाले चुनाव में अंबरीश शर्मा को जिताकर विधायक बनाने की अपील की। उन्होंने मंच से बार बार राजनीति और सनातन धर्म को भी जोड़ा।