
नई दिल्ली: ‘शो में मुनमुन अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत ही चुकी हैं लेकिन रियल लाइफ में भी वह फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. अब मुनमुन ने अपने किलर डांस मूव्स से इंटरनेट पर तबाही मचा दी है.
‘तबाही’ गाने पर जमकर लगाए ठुमके
मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ‘तबाही’ सॉन्ग पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस गाने को रैपर बादशाह ने गाया है जिसे तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया है. ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जिस पर मुनमुन दत्ता ने तमन्ना के डांस स्टेप्स को हूबहू कॉपी किया है. उनके लटके-झटके देख फैंस मदहोश हो रहे हैं. खुले बाल और कानों में हूप ईयररिंग्स मुनमुन के लुक पर चार चांद लगा रहे हैं.