Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल निकल जाएगा बाहर, सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद में मिलाकर खाएं ये एक चीज…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल निकल जाएगा बाहर, सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद में मिलाकर खाएं ये एक चीज…

    By Tv 36 HindustanMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक मोमी पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं – पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर धमनियों में ब्लॉकेज हो सकती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए दवाओं के अलावा आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

    कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है मेथी और शहद का मिश्रण

    शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए मेथी और शहद का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा का कहना है कि मेथी और शहद में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मेथी में फाइबर, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, शहद में मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इन दोनों का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है।

    हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें मेथी और शहद का सेवन?
    हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक चम्मच मेथी दाना में एक चम्मच शहद मिक्स करके इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रख दें। सुबह इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। इसके सेवन से वजन घटाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।

    Post Views: 790

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायबरेली और अमेठी से ये दो नेता लड़ेगे चुनाव, कांग्रेस का ये बड़ा ऐलान…
    Next Article अमित शाह का बड़ा एलान, लोकसभा चुनाव के बीच,बताया कब से मिलेगी CAA के तहत नागरिकता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 183 वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित..

    September 5, 2026

    सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…

    September 5, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे’…

    September 5, 2026

    मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 183 वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित..
    • सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे’…
    • मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…
    • 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, इस स्पीच को भी किया याद …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?