नई दिल्ली:– भारत में डिजिटल पेमेंट्स का इस्तेमाल हर दिन बढ़ रहा है. आज ज्यादातर लोग PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब इन ऐप्स के लिए बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है क्योंकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपनी नई UPI पेमेंट सर्विस लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम होगा BSNL PAY. यह सर्विस BHIM ऐप से पावर्ड होगी और इससे यूज़र्स सभी तरह के ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे. हाल ही में इसके बारे में एक ऑनलाइन बैनर के जरिए जानकारी सामने आई है, जिससे साफ
कब लॉन्च होगा BSNL PAY?
अभी तक BSNL ने BSNL PAY के लॉन्च की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दिवाली 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए कोई अलग ऐप नहीं बनाया जाएगा. बल्कि, यह सुविधा BSNL Self Care ऐप के भीतर ही दी जाएगी. यानी जो ग्राहक पहले से BSNL Self Care का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें कोई नया ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी
BSNL PAY से क्या-क्या होगा?
BSNL PAY के आने के बाद यूज़र्स को सभी तरह के ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलेगी. इसमें वही लिमिट होगी जो अभी PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे बड़े UPI ऐप्स पर मिलती है.
- मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट
- बिजली, पानी और गैस बिल
- शॉपिंग और फूड पेमेंट
- UPI मनी ट्रांसफर
इसके अलावा, चूंकि यह सर्विस सीधे BSNL के टेलीकॉम सर्विसेज से जुड़ी होगी, इसलिए ग्राहकों के लिए पेमेंट करना और भी आसान हो जाएगा.
क्यों है BSNL PAY खास?
भारत का UPI मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है. आज लगभग हर दूसरा स्मार्टफोन यूज़र किसी न किसी UPI ऐप का इस्तेमाल करता है. ऐसे में BSNL अपने ग्राहकों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद पेमेंट ऑप्शन देने की तैयारी कर रहा है. Self Care ऐप में इसके इंटीग्रेशन से यूज़र्स को सिंगल प्लेटफॉर्म पर रिचार्ज, बिल पेमेंट और UPI ट्रांजैक्शन की सुविधा मिल जाएगी. इसका मकसद BSNL के डिजिटल ऑफरिंग को बढ़ाना और बड़ी प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर देना है.
UPI मार्केट में नई रेस
अब तक UPI मार्केट में PhonePe और Google Pay सबसे आगे हैं, जबकि Paytm को RBI की पाबंदियों के चलते झटका लगा है. ऐसे में BSNL PAY का लॉन्च ग्राहकों को एक सरकारी और भरोसेमंद विकल्प देगा. अगर यह सर्विस सही तरीके से काम करती है, तो लाखों BSNL यूज़र्स के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी और डिजिटल पेमेंट सेक्टर में BSNL की पकड़ और मजबूत होगी
