
खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले अंतर्गत नईगढ़ी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बर्रोहा,बधवा पहुंच मार्ग के पोल्ट्री फार्म के पास विगत 20 दिनों से लावारिस हालत में एक टैंकर पलटा हुआ पड़ा है जिसमें ग्राम पंचायत बर्रोहा लिखा हुआ है। उक्त टैंकर की खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है उक्त टैंकर संभवत: विधायक द्वारा ग्राम पंचायत बर्रोहा वासियों को पेयजल हेतु दिया गया है उक्त टैंकर का संरक्षण सरपंच सचिव बर्रोहा के पास था। परंतु शासकीय राशि लगे होने के कारण सरपंच व सचिव टैंकर के प्रति पूरी तरह उदासीन है। अगर शासन की राशि का इसी तरह दुरुपयोग होता रहेगा तो वह दिन दूर नहीं जब जनता को शासन की योजनाएं मिलना मुश्किल हो जाएगा । स्थानी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य संगठन के लोगों के द्वारा तथा बजरंग सेना विधानसभा मनगवां के द्वारा जिला अध्यक्ष रीवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा का ध्यान उक्त टैंकर की ओर दिलाया जाता है। कि उक्त टैंकर को अगर बर्रोहा पंचायत में स्थान नहीं है तो उसे उठवा कर जिला कार्यालय रीवा में जमा करवाया जाए जिससे शासन की मंशा अनुसार कार्य किया जा सके।