नई दिल्ली:- सोमवार, 20 मई को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. 20 मई के देश के 49 शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. 20 मई के देश के 8 राज्यों में 49 शहरों में बैंक बंद रहेंगे. मुंबई, लखनऊ, बेलापुर समेत देश के 49 शहरों में सोमवारनैनी को बैंकों की छुट्टी रहेंगी. दरअसल सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग होने वाली हैं. मतदान के चलते इन शहरों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है.
इन शहरों में बैंकों की छुट्टी
सोमवार, 20 मई को देश के इन हिस्सों में लोकसभा चुनाव 2024 के पांववें चरण के मतदान होने वाले हैं. वोटिंग के चलते इन शहरों में सरकारी ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, बैंक बंद रहेंगे. 8 राज्यों के 49 शहरों में कल वोटिंग होने वाली है. बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, मुंबई, लखनऊ, बेलापुर में बैंकों को बंद रखने का आदेश दिया गया है.
