Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हिमालय हो या रेगिस्तान हर तरफ एक ही गूंज’, लाल किले से PM मोदी ने इतनी बार फहराया तिरंगा…
    समाचार

    हिमालय हो या रेगिस्तान हर तरफ एक ही गूंज’, लाल किले से PM मोदी ने इतनी बार फहराया तिरंगा…

    By Tv 36 HindustanAugust 15, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 12वीं बार लगातार दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा ध्वज फहराया। इस दौरान आसमान से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की गई। भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने लाल किले के ऊपर से उड़ान भरते हुए फूलों की पंखुड़ियां बरसाई। एक हेलीकॉप्टर तिरंगा लेकर उड़ रहा था, तो दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का बैनर लहरा रहा था।

    79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा, “आज़ादी का यह महोत्सव 140 करोड़ देशवासियों के संकल्पों का उत्सव है। आजादी का ये पर्व सामूहिक सिद्धियों, गौरव का पर्व है। देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है। 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हैं। हर घर तिरंगा है। भारत के हर कोने से हिमालय हो या रेगिस्तान हो या समुद्र तट हो, हर तरफ एक ही गूंज है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है।

    प्रधानमंत्री ने संविधान निर्माताओं को किया नमन
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज लाल किले की प्राचीर से मैं देश का मार्गदर्शन करने वाले, देश को दिशा देने वाले संविधान निर्माताओं को आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज हम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं।

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संविधान के लिए बलिदान दिया: पीएम
    पीएम ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के पहले महापुरुष थे जिन्होंने भारत के संविधान के लिए बलिदान दिया। संविधान के लिए बलिदान दिया। जब हमने अनुच्छेद 370 की दीवार को ध्वस्त करके एक देश, एक संविधान के मंत्र को जीवंत किया, तो हमने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

    लाल किले पर आज कई विशेष महानुभाव उपस्थित हैं। दूर-दराज के गांवों से आए पंचायत के सदस्य हैं, ड्रोन दीदी के प्रतिनिधि हैं, लखपति दीदी के प्रतिनिधि हैं, खेल जगत के लोग हैं, राष्ट्र और जीवन को कुछ न कुछ देने वाले महानुभाव यहां उपस्थित हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एक प्रकार से, मैं यहां अपनी आंखों के सामने एक लघु भारत देख रहा हूं। और आज, लाल किला भी तकनीक के माध्यम से भारत से जुड़ा हुआ है।

    Post Views: 560

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपका दिन कैसा रहेगा जाने आज का भविष्यफल…
    Next Article आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपका दिन कैसा रहेगा जाने आज का भविष्यफल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता साथ बैठकर खाया ये व्यंजन…

    May 4, 2026

    एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, सीएम ने कराया गृह प्रवेश…

    May 4, 2026

    सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी सीएम साय…

    May 4, 2026

    घर पर बनाएं मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी, ये है आसान और झटपट रेसिपी…

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता साथ बैठकर खाया ये व्यंजन…
    • एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, सीएम ने कराया गृह प्रवेश…
    • सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी सीएम साय…
    • घर पर बनाएं मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी, ये है आसान और झटपट रेसिपी…
    • नेपाल को भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया है करारा जवाब; लिपुलेख के रास्ते मानसरोवर यात्रा पर जताया इन्होंने था विरोध…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?