Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस वजह से 21 जून को होता है साल का सबसे लंबा दिन..…..
    News

    इस वजह से 21 जून को होता है साल का सबसे लंबा दिन..…..

    By Tv 36 HindustanJune 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गर्मी से दुनियाभर के देश झुलस रहे हैं. मौसन विभाग ने चेताया है कि भारत के कई इलाकों में भीषण लू चल सकती है. गर्मियों की शुरूआत तो बहुत पहले से हो गई है, लेकिन खगोलीय तौर पर नॉर्थ हेमिस्फीयर में गर्मी का मौसम आज (21 जून) से शुरू होता है. इसे ही तकनीकी भाषा में समर सोल्स्टिस (Summer solstice) कहा जाता है. कई लोग इसे ग्रीष्म संक्रांति के नाम से भी जानते हैं. आज साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होगी. आइए समझते हैं कि आखिर जून में क्यों साल का सबसे दिन पड़ता है.ग्रीष्म संक्रांति हर साल आमतौर पर 20 से 22 जून के बीच पड़ती है. नासा के मुताबिक, इस साल वैश्विक स्तर पर ग्रीष्म संक्रांति 20 जून को होगी. भारत में, यह 21 जून को होगा. इस वक्त सूरज आम दिनों के मुकाबले आसमान में ज्यादा ऊंचाई पर नजर आता है.

    एक तरफ जहां 21 जून नॉर्थ हेमिस्फीयर में गर्मी के आगाज का प्रतीक है, वहीं दूसरी तरफ साउथ हेमिस्फीयर में ये सर्दियों के शुरू होने का संकेत है.जून संक्रांति का क्या कारण है?जून संक्रांति को समझने से पहले धरती के हेमिस्फीयर समझना जरूरी हैं. ज्योग्राफी में हमें बताया जाता है कि पृथ्वी के बीच में खींची गई एक काल्पनिक रेखा उसे दो बराबर भागों में बांटती है. इस लाइन को इक्वेटर कहते हैं. इस लाइन के ऊपरी हिस्से को नॉर्थ हेमिस्फीयर और नीचे वाले हिस्से को साउथ हेमिस्फीयर कहते हैं. भारत, नॉर्थ हेमिस्फीयर में आता है.

    जून संक्रांति का मूल कारण है सूरज का चक्कर लगाते हुए धरती का अपनी एक्सिस पर 23.44° पर झुका होना. इस झुकाव की वजह से पृथ्वी पर मौसम बदलते हैं. इसके बिना, उत्तरी और दक्षिणी दोनों हेमिस्फीयर को पूरे साल समान रोशनी मिलेगी.21 जून क्यों सबसे लंबा दिन होता है?जून संक्रांति के दौरान नॉर्थ हेमिस्फीयर सूर्य की ओर सबसे ज्यादा झुका हुआ होता है जबकि दक्षिणी हेमिस्फीयर दूर झुका हुआ होता है. इस वजह से ऊपरी हेमिस्फीयर पर आम दिनों से ज्यादा सूरज की रोशनी पड़ती है. सूरज आसमान में अपने सबसे ऊंचे और सबसे लंबे रास्ते पर चलता है, जिससे दिन के उजाले का समय बढ़ जाता है.सूरज के इतने लंबे समय तक आसमान में बने रहने की वजह से इस खगोलीय घटना को सॉलस्टिस नाम मिला है.

    सॉलस्टिस शब्द लैटिन शब्दों से बना है जिसका अर्थ है ‘सूरज’ और ‘रुकना’, क्योंकि पहले के लोग सोचते थे कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूरज अपनी जगह रुक सा गया है.इस दौरान नॉर्थ हेमिस्फीयर में सूरज पूरे दिन आकाश में ऊंचा रहता है और उसकी किरणें पृथ्वी पर ज्यादा सीधे कोण पर पड़ती हैं, जिससे मौसम गर्म हो जाता है. इसलिए, इसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं.21 जून के बाद क्या होगा?21 जून के बाद 21 सितंबर के आसपास तक दिन और रात की अवधि बराबर हो जाती है. इसके बाद दिन के मुकाबले रात बड़ी होने लगती है. यह प्रक्रिया 23 दिसंबर तक जारी रहती है, जब साल की सबसे लंबी रात होती है. इस मौके पर सूरज अपने सबसे दक्षिणी बिंदु पर होता है. इसकी किरणें नॉर्थ हेमिस्फीयर से एक तिरछे कोण पर टकराती हैं, जिससे सर्दियों की कमजोर धूप पैदा होती है.साल में दो बार ऐसा होता है जब पृथ्वी की धुरी न तो सूर्य की ओर झुकी होती है और न ही सूर्य से दूर, जिसके वजह से उस दिन समान अवधि के दिन और रात होते हैं. ऐसा 21 मार्च (वर्नल विषुव) और 22 सितंबर (शरद ऋतु विषुव) के करीब घटित होता है.

    Post Views: 1,075

    Because of this Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील के किनारे मनाएंगे…..
    Next Article स्टडी से आया सामने; मक्का धरती का केंद्र है या नहीं….…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…

    October 12, 2026

    Volvo EX90 भारत में लॉन्च, ₹1.26 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे 25 स्पीकर और इतने Km की रेंज…

    October 12, 2026

    लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी…

    October 12, 2026

    NRLM संविदा भर्ती में पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया संपन्न, 18 स्वीकृत पदों में से 17 पर हुआ चयन

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…
    • Volvo EX90 भारत में लॉन्च, ₹1.26 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे 25 स्पीकर और इतने Km की रेंज…
    • लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी…
    • NRLM संविदा भर्ती में पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया संपन्न, 18 स्वीकृत पदों में से 17 पर हुआ चयन
    • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट के बचाव हेतु अधिकार मित्र प्रशिक्षित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?