Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस वजह से मौत के 70 दिन बाद दफनाया गया था पॉप स्टार माइकल जैक्सन को……
    News

    इस वजह से मौत के 70 दिन बाद दफनाया गया था पॉप स्टार माइकल जैक्सन को……

    By Tv 36 HindustanJune 25, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    माइकल जैक्सन, आज भी पॉप सिंगिंग में दुनिया का सबसे बड़ा नाम है. गायकी से लेकर विवादों तक के लिए मशहूर रहे माइकल जैक्सन का जब निधन हुआ तो वह भी विवादों में फंस गया. हालात ऐसे बन गए कि उनके अंतिम संस्कार में पूरे 40 दिन लग गए. जी हां, 25 जून 2009 को निधन के बाद माइकल जैक्सन का अंतिम संस्कार करीब 70 दिन बाद किया जा सका था. उनकी पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं आखिर क्या था पूरा मामला.साल 2009 में 25 जून को दोपहर बाद लगभग 2:30 बजे अचानक खबर आई कि पॉप किंग माइकल जैक्सन नहीं रहे. यह खबर जिसने भी सुनी वह सन्न रह गया. लॉस एंजिलिस में तो हर ओर सन्नाटा छा गया.

    वहां कई लोग सड़क पर बेहोश होकर गिरने लगे थे. सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर इतना अधिक लोग माइकल जैक्सन के बारे में लिखने-पढ़ने लगे कि गूगल तक क्रैश हो गया था. हर कोई जानना चाहता था कि सिर्फ 50 साल की उम्र में अचानक माइकल जैक्सन का निधन कैसे हो सकता है.150 साल जीने की थी इच्छामाइकल जैक्सन 150 सालों तक जीने की इच्छा रखते थे. इसलिए वह हमेशा सतर्क रहते थे. घर पर भी उनके 12 निजी डॉक्टरों की एक टीम भी हमेशा रहती थी, जो उनके खान-पान और दवाइयों पर नजर रखती थी. यहां तक कि पॉप किंग का खाना पहले प्रयोगशाला में टेस्ट होता था, फिर उनको परोसा जाता था. ऐसे में हर किसी के दिमाग में यही बात थी कि उनकी मौत कैसे हो सकती है.

    इस सदमे में 13 लोगों ने अमेरिका में आत्महत्या कर ली थी. ऑस्ट्रेलिया में सुसाइड से बचने के लिए 50 लोगों ने हेल्पलाइन पर कॉल की, क्योंकि वे भी सदमे में आत्महत्या करना चाहते थे

    .?माइकल का दिमाग निकाला गयामाइकल जैक्सन की संदिग्ध हालात में मौत के बाद पुलिस और डॉक्टर उसका सही कारण ढूंढ़ने में जुट गए. माइकल का दिमाग निकालकर उसका पोस्टमॉर्टम किया गया पर डॉक्टर किसी नतीजे पर पहुंच ही नहीं पा रहे थे. ऐसे में घर वाले चाहते थे कि माइकल शव दिमाग के बिना ही दफना दिया जाए. लोगों ने उनको समझाया तो मान गए और किसी नतीजे पर पहुंचने का इंतजार करने लगे. आखिरकार 3 सितंबर 2009 को पॉप किंग का अंतिम संस्कार बेहद निजी तरीके से किया गया, जिसमें केवल 200 लोग शामिल हुए थे.शव चोरी होने के डर से गुपचुप दफनाया गयावास्तव में पॉप किंग माइकल जैक्सन के शव को सोने के ताबूत में दफन किया गया था.

    मेकअप आर्टिस्ट ने उनको उसी तरह से तैयार किया था, जैसे वह स्टेज पर परफॉर्मेंस से पहले तैयार होते थे. उनके घरवालों को डर था कि लोगों को अगर पता चल गया कि माइकल का शव कहां दफन है, तो चाहने वाले कब्र खोदकर उनका शव चुरा लेंगे. इसलिए उनको गुपचुप तरीके से दफन करने का फैसला किया गया था. हालांकि बाद में उनका शव कब्र से निकालकर फॉरेस्ट लॉन के ग्रेट माइसीलियम में दफन कर दिया गया, जहां हॉलीवुड की बड़ी हस्तियां दफन हैं.

    माइकल जैक्सन की मौत के सदमे में 13 लोगों ने आत्महत्या कर ली. (Getty Images)ड्रग हैवी डोज से आया था हार्ट अटैकबाद में खुलासा हुआ था कि घटना वाले दिन माइकल जैक्सन को नींद नहीं आ रही थी. इस पर उनके निजी डॉक्टर कोनराड मुरे ने उनको एक साथ कई ड्रग की हैवी डोज दी थी, जिससे वह जल्दी सो सकें. कुछ ही समय बाद डॉक्टर मुरे को माइकल जैक्सन को बेसुध पड़े दिखे तो आनन-फानन में सीपीआर दिया पर राहत नहीं मिली. सुरक्षा की दृष्टि से माइकल के घर में सारे लैंडलाइन फोन बंद थे तो डॉक्टर मुरे बाहर भागे और गार्डों से एंबुलेंस बुलाने को कहा.डॉक्टर को पाया गया था गैर इरादतन हत्या का दोषी12:22 बजे कॉल करने के तीन मिनट बाद ही एंबुलेंस आ गई. इसके साथ पहुंचने डॉक्टरों ने जांच की तो पॉप किंग की सांसें थम चुकी थीं. एक बार फिर उनको सीपीआर दिया गया. फिर रोनाल्ड रीगन मेडिकल सेंटर ले जाया गया. वहां दो घंटे की कोशिश के बाद दोपहर 2:26 बजे माइकल जैक्सन को मृत घोषित कर दिया गया. पता चला कि उनकी मौत हैवी दवाइयों के ओवरडोज के कारण आए हार्ट अटैक से हुई थी.

    इसके लिए माइकल की मौत के आठ महीने बाद 8 फरवरी 2010 को डॉक्टर कोनराड मुरे को उनकी गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया गया था.विज्ञापन की शूटिंग के दौरान जल गए थे बालयह साल 1984 की बात है. जनवरी में माइकल जैक्सन पेप्सी के लिए विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे. तभी एक हादसा हुआ और उनके काफी बाल जल गए. इसके बाद माइकल जैक्सन को स्कैल्प सर्जरी करवानी पड़ी. इसके बाद से ही उनको रेगुलर कुछ पेनकिलर्स खाने पड़ते थे. ऐसा भी कहा जाता है कि ये सारे ड्रग्स थे. बाद में जब उन पर बाल शोषण के आरोप लगे तो वह ड्रग एडिक्ट बन गए. इसके कारण उनकी तबीयत ऐसी बिगड़ी कि 12 नवंबर 1993 को उनको अपने सभी कॉन्सर्ट तक कैंसिल करवाने पड़े थे.

    माता-पिता की आठवीं संतान थे माइकल29 अगस्त 1958 को गैरी, इंडियाना में जन्मे माइकल जैक्सन अपनी माता-पिता की आठवीं संतान थे. पूरा परिवार दो कमरों के एक मकान में रहता था. पिता जोसेफ वॉल्टर उर्फ जोई जैक्सन पूर्व बॉक्सर थे और गिटार बजाते थे. माइकल की मां कैथरीन पियानो बजाती थीं, जिससे घर में राशन आता था.

    Post Views: 1,680

    Because of this Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाढ़ आपदा राहत नियंत्रण कक्ष की गई स्थापना नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07759-228548‌ अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी…..
    Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में किसानों के सहूलियत के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही …..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…

    October 12, 2026

    Volvo EX90 भारत में लॉन्च, ₹1.26 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे 25 स्पीकर और इतने Km की रेंज…

    October 12, 2026

    लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी…

    October 12, 2026

    NRLM संविदा भर्ती में पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया संपन्न, 18 स्वीकृत पदों में से 17 पर हुआ चयन

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवदुर्गा के 9 नाम और देवी कवच का क्या है संबंध जानिए किस ग्रंथ में मिलता है उल्लेख…
    • Volvo EX90 भारत में लॉन्च, ₹1.26 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे 25 स्पीकर और इतने Km की रेंज…
    • लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी…
    • NRLM संविदा भर्ती में पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया संपन्न, 18 स्वीकृत पदों में से 17 पर हुआ चयन
    • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट के बचाव हेतु अधिकार मित्र प्रशिक्षित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?