Singapore Beer: सिंगापुर की एक ब्रूवरी में इन दिनों एक अलग टाइप की बीयर मिल रही है। वैसे तो बीयर फलों और जौ के पानी के सड़ाकर एल्कोहल मिलाकर बनाई जाती है, लेकिन सिंगापुर में सीवेज यानी गंदे नाले के पानी और यूरीन बीयर बनाई जा रही है। न्यू्ब्रू नाम के इस बीयर को फिलहाल दुनिया के सबसे इको-फ्रेंडली बीयर के रूप में प्रमोट किया जा रहा है। बता दें कि बीयर बनाने वाली जगह को ब्रूवरी कहते हैं।ये है न्यूब्रू को लॉन्च करने का उद्देश्यसिंगापुर की वॉटर अथॉरिटी ने देश की पानी की कमी की समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन समस्याओं के समाधान के तौर पर दुकानों और बार में उपलब्ध पेय पदार्थ लॉन्च किए हैं। इसलिए पानी की कमी से जूझ रहे सिंगापुर में एक शराब की भठ्ठी ने न्यूब्रू नामक बीयर लॉन्च की है। जिसे उस सीवेज के पानी से बनाया जा रहा है। जिसमें इंसनों का पेशाब और मल बहता हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, NeWater को कई तरह के जांच प्रोसेस से गुजना पड़ता है। इससे ये पानी सुरक्षित हो जाता है। ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूब्रू को एक खास तरीके से लिक्विड से बनाया जाता है। इसमें नालों के पानी और अपशिष्ट को रिसाइकल किया जाता है और फिल्टर करके तैयार किया जाता है। इस खास लिक्विड का नाम नीवॉटर है। ये सिंगापुर में 20 साल से मौजूद है। वहां के बीयर में 95 फीसदी नीवॉटर ही मिलाया जाता है।