मध्यप्रदेश:- लोकसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के गढ़ को भेदने की तैयारी कर ली है. दिग्विजय सिंह के करीबी को सिंधिया ने भाजपा में शामिल कराया है. गढ़ा राजपरिवार के सदस्य राजा सुमेर सिंह ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सा सांसद बनाने की मांग की है.
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के परिजनों ने भी अब कांग्रेस को अलविदा कहना शुरू कर दिया है. दिग्विजय सिंह के पारिवारिक व गढ़ा राजपरिवार के सदस्य सुमेर सिंह ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है.
दिग्विजय सिंह के पारिवारिक सदस्य व गढ़ा राजपरिवार के राजा सुमेर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं. दिग्विजय सिंह के शासनकाल में पीएससी के सदस्य रहे सुमेर सिंह को-ऑपरेटिव बैंक के भी चेयरमैन हैं.
क्यों जॉइन की कांग्रेस
कांग्रेस ने जिस तरह से राम मंदिर मुद्दे पर अपना पक्ष रखा वो बेहद शर्मनाक था. भगवान राम हमारे आराध्य हैं लेकिन कांग्रेस ने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिससे व्यथित होकर कांग्रेस को अलविदा कहने का समय आ गया है. उन्होंने ऐलान किया था कि 7 फरवरी को गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष बीजेपी की सदस्यता लूंगा. हालांकि गढ़ा राजपरिवार के सुमेर सिंह की नाराजगी का कारण बमोरी विधानसभा का टिकिट भी है, जिसे उनके स्थान पर ऋषि अग्रवाल को दिया गया था.
