खैरागढ़: छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने गुरुवार को आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर कलेक्टर्स की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही अलर्ट मोड पर काम करने की तैयारी के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टरों को आदर्श आचरण संहिता अनुपालन, संपत्ति विरूपण, मीडिया संबंधी विषय, फेक न्यूज, साइबर सेल, सोशल मीडिया सेल एवं पोस्टल बैलेट के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्रवाई के लिए दल का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रथम 24 घंटे में सभी शासकीय संपत्तियों में से विरूपण हटाने के साथ ही शुरूआती 48 घंटे में सभी सार्वजनिक संपत्तियों से विरूपण हटाने की कार्रवाई करने कहा है। वही 72 घंटे में सभी निजी संपत्तियों से विरूपण हटाने की बात कही है।इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल उपस्थित रहे।
वर्चुअल बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नेहा कपूर, डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू, एसडीएम प्रकाश राजपूत, रेणुका रात्रे सहित सभी तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नगर पालिका अधिकारी सहित निर्वाचन से सम्बंधित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
