विदिशा:- कलेक्ट्रेट के पीछे नवजात का शव मिला है जिसे कुत्ता अपने मुंह में दबाकर ले जाता दिखाई दिया। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया दरअसल, कलेक्ट्रेट के नजदीक ही अस्पताल और मेडिकल कॉलेज है। जहां नवजात की मौत के बाद मृत शरीर ऐसे ही फेंक देते हैं। जिससे यह घटना बार-बार देखने को मिल रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवजात के जन्म के तुरंत बाद मृत होने वाले शिशु को लोग पटरी के पास मामूली खुदाई कर गाड़ देते हैं, जिसे कुत्ते आसानी से निकल लेते हैं बता दें कि कुछ दिन पहले कलेक्ट्रेट के नजदीक अधिकारियों के आवासीय क्वार्टर के पास एक कुत्ता नवजात के मृत शरीर को ले जाता दिखाई दिया था। इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर जवाब भी तलब किए थे।