
रिपोटर: सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया– नगर के समीप ग्राम पंचायत बैजना में अखण्ड नवधा रामायण समारोह आयोजित हुआ । जिसके अंतर्गत दिन मंगलवार को ग्राम के बालिकाओ एंव महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर नवधा रामायण समारोह को भक्तिमय ढंग से समापन किया, इस कलश यात्रा मे ग्रामवासियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अध्यात्म सुख की प्राप्ति की । कलशयात्रा सह जलयात्रा में नवधा पंडाल स्थल से कलश लेकर आगर नदी से जल भरकर ग्राम भ्रमण किया गया और ग्राम की खुशहाली की मंगलकामना किये । इससे पहले ग्रामवासियों ने नौ दिन तक भगवान राम की कथा सुनकर भक्तिभाव में डूबे रहे । रामकथा का पठन और गायन करने आसपास के गांवों की रामायण मंडलिया पहुचती रही और कर्णप्रिय भजन – कीर्तन किये । इससे गांव का माहौल भक्तिपूर्ण रहा । अखण्ड नवधा रामायण आयोजन में आचार्य प.कैलाश दुबे , एंव प्रजापति दिलहरण शकुन बाई साहू रहे । आयोजक नवधा रामायण समिति में अध्यक्ष गोपाल । साहू , गेंदराम , गेंदराम साहू , दशरथ साहू , मानू और संतोष साहू , अजय साहू , भोलू , एवं अनेक ग्रामीण युवा शामिल रहे ।