Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत मंडपम की पहले हुई तारीफ अब हो रही बेइज्जती, मंडपम बनाने वालों को नहीं मिली सैलरी,कर्मचारीयों ने किया प्रगति मैदान के बाहर प्रदर्शन
    राष्ट्रीय

    भारत मंडपम की पहले हुई तारीफ अब हो रही बेइज्जती, मंडपम बनाने वालों को नहीं मिली सैलरी,कर्मचारीयों ने किया प्रगति मैदान के बाहर प्रदर्शन

    By Tv 36 HindustanSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली। भारत मंडपम में हुए जी20 के आयोजन की देश ही नहीं, दुनियाभर में जमकर तारीफें हुईं. देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर में खूबसूरती देखते ही बनती है. जी20 को लेकर इसे दुल्हन की तरह सजाया गया था. इस सबके बीच भारत मंडपम की देखरेख करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन न दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रगति मैदान के बाहर प्रदर्शन किया.

    दरअसल, भारत मंडपम में जी20 के दौरान तैयारियां करने और देखरेख के लिए प्रिस्टिन यूटिलिटीज नामक कंपनी ने करीब 250 लोगों को काम पर रखा गया था. उनका आरोप है अब कंपनी उन्हें उनका वेतन नहीं दे रही है. प्रगति मैदान पर प्रदर्शन करने पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने उनसे कहा था कि उन्हें प्रति माह 16,000 का भुगतान किया जाएगा, लेकिन कई को केवल 2500 रुपये के आसपास ही मिले.

    प्रदर्शन कर रहे उमाशंकर ने बताया कि मैं यहां 16 अगस्त को आया था. हम लोगों ने यहां 8 से लेकर 12 घंटे तक काम किया. इन्होंने पहले तो हमें काम से निकाल दिया और अब सैलरी नहीं दे रहे हैं. हम लोगों ने जब लगातार सैलरी मांगी तो मुझे सिर्फ 2700 रुपये दिए गए. वहीं कई साथियों को 2 हजार रुपये तक ही मिले हैं. हम जैसे 200-250 लोग हैं, जो यहां काम कर रहे थे. हम लोगों को अब अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमने जी20 में तीन दिन लगातार ड्यूटी की है. भूखे-प्यासे रहते हुए हमने काम किया. अब हमें पैसे नहीं दिए जा रहे हैं. मकान का किराया नहीं दे पाए तो मकान मालिक ने घर से निकाल दिया. हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं. कोई हमारी बात नहीं सुन रहा है.

    Post Views: 0

    Hindi news Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडिप्टी सीएम के बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में आया उबाल,, बृजमोहन अग्रवाल बोले- शायद टीएस सिंहदेव की बात हो गई भाजपा के बड़े नेताओं से साथ
    Next Article मैट्रिक बालक छात्रावास में रहने वाले बच्चे को करेले की सब्जी खाना पड़ा महंगा जानिए पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े…

    August 10, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…

    August 10, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…

    August 10, 2026

    मानसून में मेकअप के बिगड़ने की टेंशन खत्म बारिश और उमस में भी मेकअप को रखें लंबे समय तक फ्रेश…

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े…
    • हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…
    • मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…
    • मानसून में मेकअप के बिगड़ने की टेंशन खत्म बारिश और उमस में भी मेकअप को रखें लंबे समय तक फ्रेश…
    • डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, कल शाम इतने बजे तक का मौका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?