सतेन्द्र कुमार
झाँसी, 21 मार्च। झाँसी जिले के अन्तर्गत आने बाले ग्राम पंचायत क्षेत्र में बंगरा पर एक मुख्य सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया ,उक्त सड़क छेत्र पंचायत निधि से बनाई जा रही है।
गौरतलब है कि बंगरा के उल्दन मार्ग के समीप की मुख्य गली जोकि चंदू कुशबाहा के मकान से उल्दन मुख्य सड़क की ओर बनाई जा रही है, छेत्र पंचायत सदस्य,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एवं बीडीसी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष एवं संगठन के जिला संरक्षक शंकरलाल भोजवाल ने सीसी सड़क का भूमिपूजन करते हुये शुभारंभ किया।

शंकर लाल भोजबाल ने सीसी सड़क का लोकार्पण करते हुये कहा है कि ग्राम का विकास कार्य हमारी प्राथमिकता है ,क्षेत्र पंचायत निधि से बंगरा धवा में चार जगह सी सी बनबाई जा रही है जिसमें,चंदू कुशवाहा के मकान से लक्ष्मी कुशवाहा के मकान तक,काली माता मंदिर हरिदास बाबा के बाड़े तक अपैक्स,रिप्टा, को हम निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण होंगे, इस मौके पर छेत्र पंचायत सदस्यन शंकरलाल भोजबाल सहित के के गुप्ता रानीपुर,पूर्व चेयरमैन दयाराम गुप्ता शिवदयाल कुशवाहा,चंद्रशेखर पटेल,नारायण दास कुशवाहा, चंदू कुशवाहा,नीतेश राय, वैभव गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा, सोहन सिंह घोष ,गोमती देवी,हरिदास बाबा,जाहर सिंह,कौशल घोष,सुदामा आर्य,दिनेश आर्य,राहुल भोजवाल,रंजीत कुमार भोजवाल,सोनू घोष,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।