पूर्व मेदिनीपुर
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से तीन लोगों की मौत हो गई है और सात घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये धमाका एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। विस्फोट के बाद घटनास्थल से धुएं का गुबार देखा गया।
घटना के बाद स्थानीय लोग विस्फोट में प्रभावित लोगों की मदद के लिए दौड़ पड़े। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले महीने फैक्ट्री में छापा मारा गया था और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बावजूद यहां पटाखे बनाए जा रहे थे।