भिलाई। छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई में 2 अस्पताल को कलेक्टर ने सील कर दिया है। बता दे कि नंदिनी रोड का एसएस और पॉवर हाउस का अंबे अस्पताल मंगलवार से 30 दिन के लिए सील होगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सोमवार को दोनों निजी अस्पताल को 14 जून तक बंद करने आदेश जारी कर दिया। OPD और IPD बंद कर दी गई है। अब यहां भर्ती मरीज शिफ्ट होंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है