भोपालः मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां एक साथ 7 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है। वहीं अब अविनाश लावनिया को मध्यप्रदेश को अब मध्यप्रदेश जल बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दिनेश जैन को नीमच कलेक्टर, प्रतिभा पाल को रीवा कलेक्टर, मयंक अग्रवाल को दमोह जिले का कलेक्टर बनाया गया है।