*रायपुर:-* पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर मिलने वाले ब्याज दर के बारे में जानकारी दे रहे हैं.भारत में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन आज भी लोग छोटी बचत योजनाओं में निवेश करना पसंद करते हैं. पोस्ट ऑफिस द्वारा ऑफर की जाने वाली इन स्कीम में अच्छे रिटर्न के साथ टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है. जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में.पोस्ट ऑफिस के सेविंग खाते को आप केवल 500 रुपये की राशि जमा करके खोल सकते हैं. इस खाते में जमा राशि पर 4 फीसदी की ब्याज दर का लाभ मिल रहा हैपोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर आपको एक से 5 साल की अवधि में 6.9 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी ब्याज का लाभ मिल रहा है.मंथली इनकम स्कीम के तहत 1,000 रुपये से लेकर 15 लाख रुपये के निवेश पर सरकार 7.4 फीसदी ब्याज दर का लाभ दे रही है. वहीं नेशनल सेविंग स्कीम के तहत जमा राशि पर 7.7 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.पीपीएफ स्कीम के तहत निवेश करने पर जमा राशि पर 7.1 फीसदी ब्याज का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम के तहत आप सालाना अधिकतम 1.50 लाख रुपये की राशि निवेश कर सकते हैं.महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत निवेश करके महिलाएं जमा राशि पर 7.5 फीसदी ब्याज दर का लाभ उठा सकती हैं. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर 8.20 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. इस स्कीम के तहत हर साल अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।
