टीकमगढ़
मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है। कांग्रेस पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार ने पीसीसी को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपेक्षा का आरोप लगाया है।
