
रायपुर। Big Breaking देश को आज नया राष्ट्रपति मिल गया हैं। 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान की गणना आज सुबह 11 बजे से हो रही थी जो पूरी हो चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म होने वाला हैं जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को देश के 15 वे राष्ट्रपति के रूप में गोपनीयता की शपथ लेंगी।
परिणाम की घोषणा होने के बाद पूरे देशभर में जश्न का माहौल हैं। वही नए राष्ट्रपति चुनी गई द्रौपदी मुर्मू का पूरा गांव ख़ुशी से झूम उठा हैं। चारो ओर बाजे-गाजे के साथ धूम मची हुई हैं। वही एक दिन पहले ही हजारो लड्डू बना लिया था जिसे अब लोगो के बीच बाटा जा रहा हैं। मुर्मू के घर के बाहर SPG के जवानों को तैनात कर दिया गया हैं।