रायपुर। राजधानी में आज बारिश गिरने का सिलसिला जारी है। सुबह से ही लगातार झमाझम पानी गिर रहा है जो की रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीँ लगातार पानी गिरने की वजह से मौसम भी काफी खराब हो गया है। वहीँ एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को हैदराबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। ये फ्लाइट दिल्ली से रायपुर आ रही थी जिसे हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में रायपुर सांसद सुनील सोनी भी मौजूद हैं। खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है।