Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » BJP के संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को बाहर का रास्ता, पार्टी के इस कदम के क्या हैं मायने?
    राष्ट्रीय

    BJP के संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को बाहर का रास्ता, पार्टी के इस कदम के क्या हैं मायने?

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जेपी नड्डा ने पार्टी में फैसला लेने वाली सबसे ताकतवर और सर्वोच्च संस्था बीजेपी संसदीय बोर्ड और चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने वाली ताकतवर केंद्रीय चुनाव समिति के नए सदस्यों के नाम की घोषणा कर ही दी. लेकिन नड्डा की इस लिस्ट ने सबको चौंका दिया है. बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी के मोदी सरकार में वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड के साथ ही केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर सबको चौंका दिया है. गडकरी और शिवराज संसदीय बोर्ड के सदस्य होने के नाते केंद्रीय चुनाव समिति के भी सदस्य थे और इसलिए बोर्ड से छुट्टी होने के साथ ही दोनों नेता चुनाव समिति से भी बाहर हो गए हैं.

    संघ के करीबी हैं गडकरी

    नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति, दोनों से बाहर करते हुए नड्डा ने देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल कर उनका कद बढ़ा दिया है. दिलचस्प बात यह है कि RSS का मुख्यालय नागपुर में ही है. गडकरी और फडणवीस दोनों ही संघ के बहुत करीबी नेता माने जाते हैं. ऐसे में बीजेपी आलाकमान का यह फैसला लोगों को काफी चौंका रहा है और इसे लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

    गडकरी सरकार में टॉप परफॉर्मर

    गडकरी को मोदी सरकार का टॉप परफॉर्मर मंत्री माना जाता है. विपक्षी पार्टियों के नेता भी खुलकर संसद के अंदर और बाहर गडकरी के कामकाज की तारीफ करते नजर आते हैं. बीजेपी शासित राज्यों के अलावा विपक्षी दलों के मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक रूप से कई बार गडकरी की तारीफ कर चुके हैं. गडकरी संघ के करीबी नेता हैं और एक जमाने में संघ ने ही उन्हें नागपुर से बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर दिल्ली भेजा था ताकि गडकरी बीजेपी को जकड़ कर बैठे दिल्ली गुट के नेताओं से मुक्त कर पार्टी को हार से उबार कर जीत की राह पर लाएं और गडकरी ने बहुत हद तक ऐसा किया भी.

    हालांकि बीजेपी के सूत्र इस बदलाव को विविधता और पार्टी की सांगठनिक ताकत का प्रतीक बताते हुए यह दावा कर रहे हैं कि नया संसदीय बोर्ड यह दिखाता है कि पार्टी अपने पुराने कार्यकतार्ओं को कैसे इनाम देती है और उनके अनुभव का सम्मान करती है.

    इन नेताओं को दिया सम्मान

    बीजेपी के एक नेता ने कहा कि बी एस येदियुरप्पा , सत्यनारायण जटिया और के. लक्ष्मण जैसे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अपना जीवन समर्पित कर दिया. पार्टी के विस्तार में शुरू से ईंट-पत्थर के तौर पर नींव का काम किया है. सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था में इन नेताओं का आना इस बात को दिखाता है कि पार्टी अपने सम्मानित कार्यकतार्ओं को कैसे महत्व देती है.

    कैसा है नया संसदीय बोर्ड

    नए संसदीय बोर्ड को विविधता पर जोर देने का प्रतीक बताते हुए बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि संसदीय बोर्ड में शामिल किए गए सबार्नंद सोनोवाल पूर्वोत्तर भारत से और बी एस येदियुरप्पा और के. लक्ष्मण दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं. इकबाल सिंह लालपुरा सिख हैं. अपनी मेहनत के बल पर नेता बनी सुधा यादव के पति करगिल में शहीद हो गए थे और उनको संसदीय बोर्ड में शामिल करना महिलाओं और सशस्त्र बलों के परिवारों के प्रति सर्वोच्च सम्मान की बीजेपी की भावना को दर्शाता है.

    बोर्ड और समिति में कौन से नेता हुए शामिल

    पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते जेपी नड्डा 11 सदस्यीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बी एस येदियुरप्पा, सबार्नंद सोनोवाल, के.लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव और सत्यनारायण जटिया को सदस्य के तौर पर संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है. राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष संसदीय बोर्ड के सचिव के तौर पर शामिल हैं.

    नड्डा ने चुनावों में टिकट बंटवारे पर मुहर लगाने वाली केंद्रीय चुनाव समिति का भी पुनर्गठन कर दिया है. पार्टी की 15 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति में भी नड्डा अध्यक्ष के तौर पर रहेंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सबार्नंद सोनोवाल, के.लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेन्द्र यादव, देवेन्द्र फडणवीस, ओम माथुर, और वनथी श्रीनिवासन (पदेन) को इसमें सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष चुनाव समिति में भी सचिव के तौर पर शामिल किए गए हैं.

    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा को जनता का मिल रहा है अपार समर्थन…
    Next Article छत्तीसगढ़: बस्तर के जंगलों में मिला दुर्लभ जीव, सोचने-समझने की क्षमता इंसानों जैसी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रचाई शादी, सात साल के रिश्ते के बाद लिया ये फैसला…

    August 21, 2026

    प्रदेश के वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट…

    August 21, 2026

    पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम…

    August 21, 2026

    मानसून में इम्यूनिटी को सपोर्ट करेंगी ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, आज ही डाइट में करें शामिल…

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रचाई शादी, सात साल के रिश्ते के बाद लिया ये फैसला…
    • प्रदेश के वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट…
    • पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम…
    • मानसून में इम्यूनिटी को सपोर्ट करेंगी ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, आज ही डाइट में करें शामिल…
    • पीएम आवास योजना में प्रदेश ने रचा इतिहास, विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के आशियाने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?