Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब इतने लाख तक इलाज होगा मुफ्त…
    समाचार

    सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब इतने लाख तक इलाज होगा मुफ्त…

    By Tv36 HindustanMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बिलासपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की PM-RAHAT योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को जिले के चयनित 37 सरकारी और निजी अस्पतालों में अधिकतम 7 दिनों तक या 1.50 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर उपचार से उसकी जान बचाई जा सके।

    उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी संचालन के लिए अस्पतालों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है और राज्य स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत जिले के 6 सरकारी अस्पताल शामिल किए गए हैं, जिनमें सीएचसी तखतपुर, सिम्स बिलासपुर, सीएचसी बिल्हा, सीएचसी मस्तूरी, सीएचसी कोटा और जिला अस्पताल बिलासपुर शामिल हैं।

    इसके अलावा आरबी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, अंकुर ट्रॉमा केयर, अर्पा मेडिसिटी, केयर एन क्योर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रामकृष्णा हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, शिवांगी हॉस्पिटल, यूनिटी हॉस्पिटल, न्यू वंदना हॉस्पिटल, नोबल हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल समेत कुल 31 निजी अस्पतालों को भी योजना में पंजीकृत किया गया है।

    सीएमएचओ डॉ. गरेवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी पंजीकृत अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि समय पर इलाज मिलने से गंभीर परिणामों से बचाया जा सके।

    Post Views: 195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित…

    March 10, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान, कहा…

    March 10, 2026

    लहसुन-प्याज पर रिसर्च वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI बोले– आधी रात को …

    March 10, 2026

    आज मंगलवार का राशिफल 12 राशियों का हाल, इन पर रहेगी हनुमान जी की कृपा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब इतने लाख तक इलाज होगा मुफ्त…
    • मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित…
    • पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान, कहा…
    • लहसुन-प्याज पर रिसर्च वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, CJI बोले– आधी रात को …
    • आज मंगलवार का राशिफल 12 राशियों का हाल, इन पर रहेगी हनुमान जी की कृपा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?