Mukesh Ambani Resigns : देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट बिजनेसमेन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने टेलीकॉम यूनिट रिलायंस जियो के बोर्ड चेयरमेन पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।
अब रिलायंस ग्रुप अपने अगली पीढ़ी को ये जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है और इस दायित्व का निर्वहन उनके बेटे आकाश अंबानी निभाएंगे जिन्हें रिलायंस जियो के बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया गया है। आकाश अंबानी साल 2014 में रिलायंस जियो की बोर्ड से जुड़े थे।
इस बात की जानकारी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर मार्केट को दी ।कंपनी ने बताया कि मुकेश अंबानी का इस्तीफा 27 जून सोमवार को मार्केट बंद होने के बाद से ही मान्य हो गया है।
साथ ही कंपनी ने आकाश अंबानी को बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने की भी जानकारी दी। वहीं कंपनी के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स ने नॉन-एक्सीक्यूटिव डाइरेक्टर आकाश अंबानी को चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक आकाश अंबानी को जियो के 4जी इको सिस्टम को खड़ा करने का श्रेय काफी हद तक जाता है।
साल 2020 में दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियों ने जियो में निवेश किया था, वैश्विक निवेश को भारत लाने में भी आकाश ने खूब मेहनत की थी। साल 2002 में मुकेश अंबानी ने रिलायंस के चेयरमैन का पदभार संभाला था।हालांकि उनकी पीढ़ी का सक्सेसन काफी उथल-पुथल भरा रहा था। विवाद का परिणाम अंतत: रिलायंस समूह के विभाजन के रूप में हुआ था।
मुकेश अंबानी ने अपने बच्चों के बारे में एक बार कहा था, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आकाश, ईशा और अनंत,
तीनों अगली पीढ़ी के लीडर बनकर रिलायंस को और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।