रीवा कई दिनो से चल रही चर्चांओ को विराम दे दिया गया है और मेडिकल कॉलेज के डीन की कुर्सी पर गाज गिर गई है। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.देवेश सारस्वत को हटाते हुए डॉ.मनोज इंदुरकर को डीन बनाया गया है। आपको बता दें कि विधानसभा में ध्यान आकर्षण के बाद से ही मेडिकल कॉलेज डीन के कुर्सी में बदलाव को लेकर कयास लगाए जा रहे थे आखिरकार डीन की कुर्सी में बदलाव कर ही दिया गया।
लापरवाही पड़ी भारी बताते चलें कि बीते माह विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को खुद पत्र लिख एसजीएमएच की अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत करा कार्यवाही की मांग की थी इसके बाद से ही प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मचा हुआ था इसके बाद विधानसभा में भी यह मामला लगातार उठाया जारहा था और डीन डॉ.देवेश शारस्वत पर लापरवाही के आरोप लग रहे थे, तभी से कहा जा रहा था कि डीन को हटा दिया जाएगा आखिरकार डीन को हटा दिया गया। वहीं अधीक्षक डॉ.अवतार सिंह को हटाते डॉ.राहुल मिश्रा को अधीक्षक का प्रभार दिया गया है।