
21 मार्च को योगी आदित्यनाथ फिर सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. कल योगी केंद्रीय नेतृत्व की चर्चा में भी शामिल होने जा रहे हैं.
बताया जा रहा है जितनी भव्य बीजेपी को यूपी में जीत मिली है, शपथ ग्रहण समाहोर भी उतना भव्य किया जाएगा. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तो उस कार्यक्रम में शामिल रहने वाले हैं ही, उनके अलावा केंद्र सरकार के लगभग सभी कैबिनेट मंत्री भी दस्तक देंगे. इसके साथ-साथ बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल होते दिख जाएंगे.
यूपी चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन की बात करें तो 37 साल बाद राज्य में किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. यूपी में बीजेपी को सिर्फ जीत नहीं मिली है, बल्कि पार्टी प्रचंड जनादेश के साथ फिर सरकार बनाई है. दूसरी तरफ जमीन पर मजबूती से लड़ने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. सपा सिर्फ 124 सीटों पर ही जीत पाई और 202 के जादुई आंकड़े से काफी पीछे रह गई.
इस जीत के बाद बीजेपी खेमें में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी से लेकर योगी तक, सभी जश्न मना रहे हैं, कार्यकर्ताओं संग मुलाकात कर रहे हैं और इस जीत को ऐतिहासिक बता रहे हैं. योगी ने प्रचंड जीत के बाद पूरा क्रेडित राष्ट्रवाद और डबल इंजन की सरकार को दिया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने जो प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है उसके पीछे राष्ट्रवाद है और सबका साथ सबका विकास है.