
Raipur : गुजरात विधान सभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के 5 मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के मंत्री अमरजीत भगत को खेड़ा लोकसभा, मंत्री शिव डहरिया को सूरत लोकसभा, मंत्री जय सिंह अग्रवाल को गांधी नगर लोकसभा और मंत्री प्रेम साय टेकाम को अहमदाबाद ईस्ट लोकसभा का ऑब्जर्वर बनाया गया है।