नईदिल्ली। मेघालय विधानसभा के चार मौजूदा विधायक फेरलिन संगमा, सैमुअल संगमा, बेनेडिक मारक और एचएम शांगप्लियांग असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं।
मेघालय में भाजपा और मजबूत हो गई है। राज्य के चार विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने वालों में एनपीपी के दो, टीएमसी का एक और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। चारों विधायकों ने दिल्ली स्थित भाजपा दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में कहा है कि यह चारों मौजूदा विधानसभा के विधायक हैं, इनके भाजपा में शामिल होने से हमें और मज़बूती मिलेगी। फरवरी में होने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल होने में बड़ी सफलता मिलेगी।
बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने अगले साल होने वाले राज्यों के चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है। वर्ष 2023 में कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित नौ राज्यों में चुनाव हैं।