: पीलीभीत में बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद जीत गए हैं। उन्होंने सपा के भगवत सरन गंगवार को भारी मतों से हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने बीजेपी प्रत्याशी ने डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से सपा प्रत्याशी को हराया है। इसके साथ ही भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। जीत के बाद जितिन प्रसाद ने मंडी स्थल स्थित मंदिर पहुंचे और भगवान के आगे मत्था टेका। उधर, सपा के भगवत सरन गंगवार मतगणना स्थल छोड़कर चले गए हैं। बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया था।
पीलीभीत सीट पर अब तक भारतीय जनता पार्टी के जितिन प्रसाद को 572101 व समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार को 401959 मत मिले। बसपा प्रत्याशी अनीश अहमद खां तीसरे नंबर पर हैं। इन्हें 83411 मत मिले हैं।मंडी स्थल में मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी, जो लगातार बरकरार रही। बता दें कि पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर और बहेड़ी शामिल हैं। इसमें बहेड़ी की मतगणना बरेली में और शेष विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पीलीभीत के मंडी स्थल में हो रही है।पीलीभीत सीट पर अब तक भारतीय जनता पार्टी के जितिन प्रसाद को 572101 व समाजवादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार को 401959 मत मिले।
बसपा प्रत्याशी अनीश अहमद खां तीसरे नंबर पर हैं। इन्हें 83411 मत मिले हैं।भाजपा में जश्न का माहौल पीलीभीत के मलीला ग्राउंड में दोपहर एक बजे ही भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने लगे। इस दौरान भाजपाई ढोल पर नाचते हुए नजर आए।
