छत्तीसगढ़:–* हमारी सनातन परंपरा में बेटी का विवाह केवल एक सामाजिक संस्कार नहीं, बल्कि परिवार और समाज के लिए अत्यंत भावनात्मक और पवित्र अवसर होता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से प्रदेश की हमारी बेटियों के विवाह में सहयोग करना और उनके नए दाम्पत्य जीवन की सुखद शुरुआत का साक्षी बनना मेरे लिए सदैव आत्मीय संतोष का विषय रहा है।यह योजना आज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सच्चे सहारे के रूप में स्थापित हुई है।

इसके माध्यम से हजारों बेटियों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और विश्वास के साथ नए दाम्पत्य जीवन की एक सशक्त और सुखद शुरुआत सुनिश्चित हो रही है।

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

