Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के सबसे अधिक भ्रष्ट पार्टी बन गई है
    पंजाब

    भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के सबसे अधिक भ्रष्ट पार्टी बन गई है

    By Tv 36 HindustanJanuary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। हाल में ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कैबिनेट में बड़ा परिवर्तन किया। मंत्री पद से फौजी सिंह सरारी के इस्तीफा देने के बाद सरकार में बलवीर सिंह को शामिल किया गया। अब इसी को लेकर भाजपा के जबरदस्त तरीके से पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन करते हुए साफ तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी देश के सबसे अधिक भ्रष्ट पार्टी बन गई है।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो आम आदमी पार्टी यह बोलकर आई थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, हम महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेंगे और भ्रष्ट को बाहर निकालेंगे आज वही पार्टी देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बन गई है।भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा पर राजनीति करती है तो वहीं पंजाब में महिलाओं पर हमला करने वाले बलबीर सिंह को मंत्री बना रही है।

    उन्होंने कहा कि 3 साल की सजा हो चुकी, बलबीर सिंह को मंत्री बनाया, जबरन वसूली मामले में ऑडियो टेप लीक होने के बाद भी फौजा सिंह को 4 महीनों तक मंत्री पद से नहीं हटाया गया। इससे साफ हो रहा है कि अरविंद केजरीवाल पैसे का पीर है और भ्रष्ट लोगों को मंत्री बनाता है। उन्होंने कहा कि बलवीर सिंह को एक महिला पर हमले के मामले में दोषी ठहराया गया था और यह मामला उसकी किसी रिश्तेदार ने दर्ज कराया था एवं फिलहाल सिंह जमानत पर हैं।

    अपने हमला जारी रखते हुए सिरसा ने कहा कि पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त किया गया था। उन्होंने कहा कि यह उस पार्टी की स्थिति है, जो भ्रष्टाचार का खात्मा करने का वादा कर पंजाब में सत्ता में आयी थी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आप सरकार में मंत्री बनने का मापदंड है कि वह व्यक्ति कितना पैसा वसूल सकता है। वैसे तो पार्टी ने कुछ को इस्तीफा दिलवाया, लेकिन उसने अपना मानदंड बदला नहीं है।

    केजरीवाल पंजाब के बेताज बादशाह हैं और रिमोट कंट्रोल के माध्यम से राज्य को चला रहे हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री भी यही कर रहे हैं।ÓÓ उन्होंने कहा, ” आप देश में सबसे भ्रष्ट पार्टी बन गयी है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविमान में यात्रियों के दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी
    Next Article सड़क दुर्घटना में 40 भैंसों के साथ दो लोगों की हुई मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…

    August 6, 2026

    प्रदेश में बस का 60 प्रतिशत तक बढ़ा किराया , 5 साल बाद सरकार ने बढ़ाईं नई दरें, जानिए कितना देना होगा…

    August 6, 2026

    WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब इस टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव…

    August 6, 2026

    भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगा भाग्य का साथ…

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन यहां से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था…
    • प्रदेश में बस का 60 प्रतिशत तक बढ़ा किराया , 5 साल बाद सरकार ने बढ़ाईं नई दरें, जानिए कितना देना होगा…
    • WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब इस टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव…
    • भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगा भाग्य का साथ…
    • मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?