नई दिल्ली:- जिसमें वोटरों से 1 जून कों मतदान करने के साथ-साथ बीजेपी के समर्थन में वोट करने की अपील की गई है. इस पत्र में प्रमुख तौर पर एक संदेश लिखा है, ‘1 जून तक अपने परिवार के सदस्यों और संस्था के लोगों को बूथ तक लेकर आए. एक-एक वोट बीजेपी के पक्ष में हो. बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से जो कुछ कर पाया हूं, अभी बहुत कुछ करना बाकी है. यह 2024 का चुनाव बहुत मायने में खास है.’ इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने काशी के सांसद के साथ-साथ एक बेटे के रूप में काशी वालों से समर्थन मांगा है. अब तक वाराणसी के 500 से अधिक घरों तक प्रधानमंत्री मोदी का यह खास संदेश भेजा जा चुका है. काशी के अलग-अलग क्षेत्र साहित्य, कला, राजनीति, खेल और जाने-माने हस्तियों के घरों तक जाकर बीजेपी कार्यकर्ता यह संदेश लेकर पहुंच रहे हैं.
