Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राज्यसभा के लिए लॉबिंग तेज, शरद पवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, पार्टी से चौंका सकते हैं ये नए चेहरे…
    राष्ट्रीय

    राज्यसभा के लिए लॉबिंग तेज, शरद पवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, पार्टी से चौंका सकते हैं ये नए चेहरे…

    By Tv36 HindustanFebruary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– महाराष्ट्र की राज्यसभा की 7 सीटों के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। महायुति में जहां बीजेपी कोटे से विनोद तावड़े, विनय सहस्त्रबुद्धे, रामदास आठवले, सुनील देवधर, धैर्यसील पाटिल के नामों की चर्चा है, तो वहीं शिंदे गुट से राहुल शेवाले और राकां (एपी) से पार्थ पवार के नाम शीर्ष पर चल रहा है। इधर महाविकास आघाड़ी में शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेजने पर संस्पेंस बरकरार है।

    चुनाव आयोग ने 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की है। इस चुनाव के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी। महाराष्ट्र से अप्रैल 2026 में राकां (एसपी) पार्टी के प्रमुख शरद पवार, आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले, कांग्रेस की रजनी पाटील, राकां (एसपी) की फौजिया खान, शिवसेना (ठाकरे गुट) प्रियंका चतुर्वेदी, भाजपा के धैर्यशील पाटील और भागवत कराड का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

    महायुति का पलड़ा होगा भारी
    इन सीटों के लिए महायुति और मविआ नेताओं में तीव्र दावेदारी शुरू हो चुकी है और लॉबिंग तेज हो गई है। संख्या बल के हिसाब से महायुति के 6 उम्मीदवारों का चुना जाना तय है। जबकि मविआ को केवल एक ही सीट मिल पाएगी। एनडीए गठबंधन के साथ होने के कारण बीजेपी कोटे से रामदास आठवले को फिर राज्यसभा भेजा सकता है।
    इसी तरह धैर्यशील पाटिल को फिर एक बार मौका मिलने की संभावना है। क्योंकि उन्हें उपचुनाव में राज्यसभा भेजा गया था। शिंदे गुट से पूर्व सांसद राहुल शेवाले और राकां (एपी) से पार्थ पवार का नाम सामने आ रहा है।

    अक्सर देखा गया है कि बीजेपी किसी नेता को राज्यसभा में दूसरा मौका नहीं देती। इसलिए भागवत कराड के नाम पर संस्पेंस बरकरार है। भाजपा की एक सीट बढ़ सकती है, इसलिए इस सीट के प्रबल दावेदारों में विनोद तावड़े, विनय सहस्त्रबुद्धे और सुनील देवधर का नाम आगे चल रहा है।

    मविआ में शरद पवार पर संस्पेंस
    संख्या बल को देखते हुए महाविकास आघाड़ी को बड़ा नुकसान होगा। उसे तीन सीटों का नुकसान उठाना होगा। आघाड़ी सिर्फ एक सीट पर ही चुनाव जीत सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि आघाड़ी की शिवसेना (ठाकरे गुट), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) एक साथ आकर राज्यसभा में किसे मौका देती हैं। शरद पवार के नाम की चर्चा है, लेकिन तीनों दलों में अभी सहमति नहीं बन पाई है।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने साफ किया है कि अभी हमारी पार्टी में इस मुद्दे पर बातचीत नहीं हुई है। पार्टी स्तर पर बातचीत करके निर्णय लिया जाएगा, ठाकरे गुट ने भी अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, राकां से शरद पवार व फौजिया खान, ठाकरे गुट की प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस की रजनी पाटिल का कार्यकल खत्म हो रहा है।

    राज्यसभा में बढे़गी बीजेपी की ताकत
    वर्तमान में महाराष्ट्र की 19 राज्यसभा सीटों में से महायुति के 12 सांसद हैं। जबकि मविआ के 7 सांसद हैं। अप्रैल 2026 के बाद ये आंकड़े बदल जाएंगे। बीजेपी को 7 में से 4, राकां (एपी) और शिंदे गुट को एक-एक सीटें मिलती हैं तो राज्यसभा में महायुति की ताकत बढ़ जाएगी। एक उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए 37.5 यानी 38 विधायकों के वोट को जरूरत होगी।

    Post Views: 1,220

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा या आएंगी चुनौतियां जानिए 12 राशियों का हाल…
    Next Article कहीं बारिश तो कहीं 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने इन 7 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इन 15 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, आसमान से बरसेगी आफत, जानिए आज के मौसम का अपडेट…

    April 20, 2026

    कोरिया में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई; सुरंगों में घुसकर टीम ने की छापेमारी, इतने टन से अधिक कोयला जब्त…

    April 20, 2026

    रक्षा मंत्री का ‘मिशन जर्मनी’, 80,000 करोड़ की डील पर दुनिया की नजर…

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में अब नया सियासी तूफान; महिला आरक्षण बिल पर BJP-कांग्रेस में वार-पलटवार, रैली करने की चेतावनी…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन 15 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, आसमान से बरसेगी आफत, जानिए आज के मौसम का अपडेट…
    • कोरिया में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई; सुरंगों में घुसकर टीम ने की छापेमारी, इतने टन से अधिक कोयला जब्त…
    • रक्षा मंत्री का ‘मिशन जर्मनी’, 80,000 करोड़ की डील पर दुनिया की नजर…
    • छत्तीसगढ़ में अब नया सियासी तूफान; महिला आरक्षण बिल पर BJP-कांग्रेस में वार-पलटवार, रैली करने की चेतावनी…
    • आज का राशिफल आज किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?