Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…
    Uncategorized

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    By Tv36 HindustanApril 6, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

    भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज के मुताबिक, स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रायपुर के एकात्म परिसर में सुबह 10 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद दिनभर संगठनात्मक गतिविधियां चलेंगी।

    शाम 5 बजे एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

    6 से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’

    भाजपा प्रदेश महामंत्री और कार्यक्रम प्रभारी यशवंत जैन ने बताया कि स्थापना दिवस के साथ ही 6 से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’ और संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    दीपोत्सव और सजावट के साथ उत्सव का माहौल

    पार्टी की ओर से 5 से 7 अप्रैल तक प्रदेश और जिला कार्यालयों में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यालयों को झालर, दीप और रंगोली से सजाया गया है। 6 अप्रैल को सभी कार्यालयों में विधिवत ध्वजारोहण के बाद पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों पर उद्बोधन होगा, साथ ही मिठाई और शरबत वितरण भी किया जाएगा।

    पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर भी ध्वज फहराने और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की है।

    बूथ स्तर पर भी आयोजन

    6 और 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इसमें पार्टी के प्राथमिक और सक्रिय सदस्य एकत्र होकर स्थापना दिवस मनाएंगे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेंगे।

    8-9 अप्रैल को जिला सम्मेलन

    8 और 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में बड़े सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें संगठन विस्तार, भाजपा की विकास यात्रा और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर भी विमर्श किया जाएगा।

    ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ से जनसंपर्क

    7 से 12 अप्रैल तक पार्टी ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ भी चलाएगी। इस दौरान सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी गांवों और बस्तियों में प्रवास करेंगे। बड़ी विधानसभाओं में कम से कम 50 और छोटी विधानसभाओं में 20 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    इस अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रबुद्धजनों से मुलाकात और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

    Post Views: 95

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के इस पहाड़ पर छिपा है अद्भुत, खजाना, बाजार में बेचकर लोग कमाते हैं खुब रोजी-रोटी; सेहत-दिमाग दोनों के लिए है रामबाण…
    Next Article इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    छत्तीसगढ़ के इस पहाड़ पर छिपा है अद्भुत, खजाना, बाजार में बेचकर लोग कमाते हैं खुब रोजी-रोटी; सेहत-दिमाग दोनों के लिए है रामबाण…

    April 6, 2026

    भारत और बांग्लादेश के साथ रिश्तों में सुधार,यूनुस के असहज करने वाले दौर को पीछे छोड़ने को तैयार नई दिल्ली और ढाका…

    April 6, 2026

    ईरान को गाली देने से नहीं खुलेगा होर्मुज ,रो खन्ना की ट्रंप को सलाह पूर्व राष्ट्रपति का तरीका अपनाने की थी सलाह…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…
    • भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…
    • छत्तीसगढ़ के इस पहाड़ पर छिपा है अद्भुत, खजाना, बाजार में बेचकर लोग कमाते हैं खुब रोजी-रोटी; सेहत-दिमाग दोनों के लिए है रामबाण…
    • भारत और बांग्लादेश के साथ रिश्तों में सुधार,यूनुस के असहज करने वाले दौर को पीछे छोड़ने को तैयार नई दिल्ली और ढाका…
    • ईरान को गाली देने से नहीं खुलेगा होर्मुज ,रो खन्ना की ट्रंप को सलाह पूर्व राष्ट्रपति का तरीका अपनाने की थी सलाह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?