Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’, तेल और गैस संकट के बीच अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात BJP को बताया …
    समाचार

    भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’, तेल और गैस संकट के बीच अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात BJP को बताया …

    By Tv36 HindustanMarch 27, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– एलपीजी किल्लत के बीच अखिलेश यादव का बयान सामने आाय है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा पर तंज कसा और डिप्टी सीएम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और सेवा का दावा करने वाले भाजपा के लगो और उनके संगी-साथी। अब नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही सपा सुप्रीमो ने सवाल पूछते हुए कहा कि गैस और तेल की लाइन में खड़े लोगों को समझाने और सिलेंडर व तेल दिलवाने के लिए अब क्यों नहीं भाजपा के लोग और कार्यकर्ता गले में पार्टी का पट्टा और गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाकर क्यों नहीं निकल रहे हैं?

    अखिलेश ने यह भी पूछा कि वह स्टूल लगाकर गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आगे क्यों नहीं बैठ जाते? अब अखिलेश यादव का यह पोस्ट उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने के लिए काफी है। हालांकि इस पोस्ट पर अब तक तो भाजपा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए किया पोस्ट
    अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के भाजपाई डिप्टी सीएम के बयान से यह साबित हो गया है कि सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे हैं। डिप्टी सीएम का दावा है कि ‘जिसके यहाँ सिलेंडर न हो वो हमारे यहाँ सूचना भेज दे, हम सिलेंडर भिजवा देंगे’। इस संदर्भ में आग्रह है कि वह अपना फोन नंबर सोशल मीडिया पर डाल दें या अपने घर, कार्यालय या फिर सीधे अपने जमाखोरीवाले अंडरग्राउंड गोदाम का पता ही दे दें।
    सपा सुप्रीमो ने पोस्ट के जरिए पूछे सवाल
    समाजवादी पार्टी सुप्रीमो इसी पोस्ट में लिखते हैं कि ‘भाजपाइयों से कुछ गंभीर सवाल’, आगे उन्होंने लिखा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और सेवा का दावा करनेवाले ‘भाजपाई’ और उनके संगी-साथी अब कहाँ नदारद हैं?, ⁠गैस और तेल की लाइन में लगे लोगों को समझाने और सिलेंडर व तेल दिलवाने के लिए वो गले में भाजपा का पट्टा और गाड़ियों पर भाजपा का झंडा लगाकर क्यों नहीं निकल रहे हैं?, ⁠वह ‘स्टूल’ लगाकर गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आगे क्यों नही बैठ जाते?, सच तो यह है कि भाजपाई और उनके संगी-साथी हमेशा की तरह भूमिगत हो गये हैं।

    भाजपा पर जमकर साधा निशाना
    अपने पोस्ट में आगे अखिलेश यादव लिखते हैं कि जब भाजपाई कहते हैं कि ‘आपदा में अवसर’ होता है तो इसका मतलब और क्रोनोलॉजी समझिए। इसके बाद उन्होंने यह कथित क्रोनोलॉजी बताते हुए 16 पॉइंटरस् में अपनी बात रखी और लिखा।

    पहले लोगों को परेशान करो
    संकट है संकट है’ का प्रचार करो
    जितना हो सके भय पैदा करो
    कमी-किल्लत को लगातार बढ़ाओ
    लंबी-लंबी लाइन लगवाओ
    लाइन में झगड़े करवाओ
    आस्तीनी मीडिया से दुष्प्रचार करवाओ
    आनेवाले दिनों की किल्लत बताओ
    कमी के लिए किसी और को दोषी ठहराओ
    लोग डरकर सामान के लिए भागेंगे
    जब जनता आए तो दाम बढ़ा दो
    ऐसे में संकट को आपदा बताओ
    डरे हुए लोगों को और डराओ
    फिर दाम कई गुना और बढ़ा दो
    पिछले दरवाज़े से सप्लाई करवाओ
    कालाबाज़ारी करके बेतहाशा पैसे कमाओ

    भाजपा हटाओ, सुख-चैन पाओ’- अखिलेश यादव
    अखिलेश यादव ने भाजपा हटाओ, सुख चैन पाओ का नारा भी दिया साथ ही उन्होंने लिखा कि दरअसल भाजपाई और उनके संगी-साथियों के लिए ‘अवसर’ का असली मतलब है कालाबाज़ारी करके अकूत दौलत कमाना। भूख और धूप से तस्त्र लोग भाजपा के महाझूठ से और भी अधिक क्रोधित हो रहे हैं। ‘भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’।

    Post Views: 140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़कर हुआ इतने परसेंट मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने दी बड़ी राहत…
    Next Article अब हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, इन टॉप कंपनियों में काम का मौका, आवेदन शुरू…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात सीएम ने परिजनों से मिल बंधाया ढाढ़स, बोले- संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है…

    March 27, 2026

    अब हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, इन टॉप कंपनियों में काम का मौका, आवेदन शुरू…

    March 27, 2026

    कमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़कर हुआ इतने परसेंट मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने दी बड़ी राहत…

    March 27, 2026

    प्रेमानंद जी ने बताया बड़ा कारण सुबह उठते ही सबसे पहले झाड़ू लगाते हो, तो आज ही बंद कर दीजिए नहीं तो …

    March 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात सीएम ने परिजनों से मिल बंधाया ढाढ़स, बोले- संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है…
    • अब हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, इन टॉप कंपनियों में काम का मौका, आवेदन शुरू…
    • भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है’, तेल और गैस संकट के बीच अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात BJP को बताया …
    • कमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़कर हुआ इतने परसेंट मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने दी बड़ी राहत…
    • प्रेमानंद जी ने बताया बड़ा कारण सुबह उठते ही सबसे पहले झाड़ू लगाते हो, तो आज ही बंद कर दीजिए नहीं तो …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?