उत्तर प्रदेश:- बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट घोषित किये जाने से संबंधित महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज यानी शनिवार, 20 अप्रैल 2024 को घोषित किया जाएगा। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल की ओर जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल 2024 को शनिवार को दोपहर 2 बजे जारी किया जाना है।
रोल नंबर ढूंढ़कर रख लें अपने पास
यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसलिए छात्र नतीजे चेक करने के लिए अभी से एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
इन वेबसाइट से चेक कर पाएंगे नतीजे
यूपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट जारी होते इन नतीजे चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं upresults.nic.in पर एक्टिव होगा। लिंक एक्टिव होते ही आप इसमें से किसी भी वेबसाइट पर विजिट करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।
आज दोपहर 2 बजे घोषित होगा परिणाम
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा।
इन वेबसाइट पर करें चेक
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2024 को स्टूडेंट्स UPMSP के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किए जाने वाले 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से देख सकेंगे। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश के 10वीं, 12वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
