Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब्राह्मण समाज संपूर्ण समाज का शीर्षस्थ समाज है विश्व में सभी का कल्याण चाहते हैं- राजेश्री महन्त
    छत्तीसगढ

    ब्राह्मण समाज संपूर्ण समाज का शीर्षस्थ समाज है विश्व में सभी का कल्याण चाहते हैं- राजेश्री महन्त

    By Tv 36 HindustanApril 22, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

        जांजगीर चांपा /अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर महामंडलेश्वर राजेश्री डां  रामसुन्दर दास महंत जी महाराज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग चांपा नगर के परशुराम चौक के समीप आयोजित परशुराम भवन के भूमि पूजन एवं यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां पहुंचने पर विप्र समाज के द्वारा बाजे-गाजे के साथ अत्यंत ही आत्मीयता पूर्वक उनका स्वागत किया गया । उन्होंने इस अवसर पर विप्र समाज के प्रतिष्ठित मात्रृ शक्तियों को तथा समाज के प्रतिनिधित्व के रूप में  पुरुषोत्तम शर्मा को शाल श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । अपने आशीर्वचन संदेश में राजेश्री महन्त ने कहा कि ब्राह्मण विश्व में सभी का कल्याण चाहते हैं,वे न केवल मानव मात्र का अपितु संसार की समस्त प्राणियों का कल्याण चाहते हैं । धर्म शास्त्रों में कहा गया हैं  "सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित् दु:ख भाग भवेत्" अर्थात संसार में सभी सुखी हो सभी निरोगी हो यह महत्वपूर्ण कामना हमारे पूर्वजों ने संपूर्ण समाज के लिए किया हैं। ब्राह्मण समाज पूरे समाज का शीर्षस्थ समाज हैं  सभी लोग उन्हें अत्यंत आदर की दृष्टि से देखते हैं इसलिए हमें भी समाज के प्रति कृतज्ञ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्म मार्ग का भी निरंतर ध्यान रखना चाहिए नियमित भगवान की पूजा-अर्चना के साथ स्वाध्याय भी होनी ही चाहिए ।कार्यक्रम के अध्यक्ष महन्त लाल दास जी महाराज पीठाधीश्वर बड़े मठ चांपा ने अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि-पहले यज्ञोपवित का कार्य मठ में ही संपन्न हो जाता था बाद के वर्षों में पद्मेंश शर्मा एवं उनके साथियों ने सामाजिक संगठन स्थापित करके इस कार्य को आगे बढ़ाया हैँ । इसके लिए वे  बधाई के पात्र हैं। ध्यान रहे केवल यज्ञोपवीत धारण करने से काम नहीं चलेगा बल्कि हममें ब्राह्मणत्व भी होनी चाहिए। हमें अपने कर्म मार्ग का निरंतर ध्यान रखना चाहिए । इस अवसर पर छत्तीसगढ़  विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता नारायण चंदेल,दिनेश दुबे,मुख्य कार्यपालक अधिकारी चांपा, नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, पद्मेश शर्मा,धीरेंद्र बाजपेई,दीपक दुबे, रिखेंद्र तिवारी,चंद्र शेखर पांडे, अखिलेश कोमल पांडे, कुलवंत सिंह सलूजा, विक्रम तिवारी शशिभूषण सोनी,पप्पू थवाईत,विनय अग्रवाल, कमलेश सिंह, संगीता पांडेय,उपेंद्रधर दीवान,प्रमोद सिंह,अरविंद तिवारी,निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन तथा पुलिस प्रशासन के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Today news ब्राह्मण समाज संपूर्ण समाज
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा,,लकड़ी के पलंग में उसका सिर ठोककर उसकी हत्या दी फिर की थी ऐसा काम…
    Next Article मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण सशक्तिकरण के लिए शासन की पहल मसंस्कृति मंत्री अमरजीत भगत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    शिव पूजा के दौरान अविवाहित लड़कियां इन गलतियों से रहें दूर, तभी बरसेगी महादेव की कृपा…

    August 1, 2026

    62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर इतने अगस्त तक करें आवेदन…

    August 1, 2026

    कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

    August 1, 2026

    आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास मंत्री श्री लखन लाल देवांगन…

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शिव पूजा के दौरान अविवाहित लड़कियां इन गलतियों से रहें दूर, तभी बरसेगी महादेव की कृपा…
    • 62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर इतने अगस्त तक करें आवेदन…
    • कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…
    • आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास मंत्री श्री लखन लाल देवांगन…
    • प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से 2 अगस्त को होगा “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?