चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में एक बैंक मैनेजर ने अपने किराये के मकान में शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि उसने महिलाओं के अंत:वस्त्र पहन रखे थे. विनोद कुमार अमरपुरा इलाके में पहली मंजिल पर अकेले रहता था. शुक्रवार सुबह उसका शव एक रस्सी के सहारे झूलता मिला. पुलिस को उसके कमरे से महिलाओं के कपड़े मिले हैं. एक सार्वजनिक बैंक में मैनेजर के पद पर काम करने वाला कुमार वहां दो साल से अकेले रह रहा था. उसकी पत्नी और बच्चे फिरोजपुर शहर में रहते थे. जांच अधिकारी आत्मा राम ने मीडिया को बताया कि मृतक का मोबाइल जांच के लिए साइबर सेल को दिया गया है. उन्होंने कहा, यह इस तरीके से संदिग्ध आत्महत्या का दुर्लभ मामला है. पुलिस ने बताया कि कुमार अपने परिवार से मिलने के लिए फिरोजपुर गया था और गुरुवार की रात लुधियाना स्थित अपने आवास पर लौटा था. सुबह नौकर ने घर का दरवाजा खटखटाया और मकान मालिक को बताया कि घर से भीतर से कोई जवाब नहीं दे रहा. बाद में उन्होंने उसका शव छत से झूलते देखा.
पंजाब के लुधियाना शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नेशनलाइज्ड बैंक के सीनियर मैनेजर के सुसाइड का पतार चलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। हैरान करने वाली बात यह है कि आत्महत्या के तीन दिन पहले ही उसने अपना हंसी खुशी बर्थडे बनाया था। अब शुक्रवार के दिन उसका शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। पूरे मामले में संदिग्ध बात यह है कि उसके हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहने हुआ था। मामला शहर के अमरपुरा इलाके की है। मृतक की पहचान विनोद मसीह के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस जांच कर रही है। मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन SHO अमृतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक विनोद मसीह कैनरा बैंक में सीनियर मैनेजर के रूप में पदस्थ था। वह मूल रूप से फिरोजपुर की टैंक बस्ती का रहने वाला था और यहां ट्रांसफर आया था। यहां पर वह किराए का मकान लेकर रहता था। शुक्रवार की सुबह बैंक मैनेजर ने अपनी नौकरी पर भी नहीं गया और घर के बाहर नहीं आया तो मकान मालिक को कुछ शंका हुई तो उसने जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।