Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » ब्रेकिंग न्यूज़: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
    अंतरराष्ट्रीय

    ब्रेकिंग न्यूज़: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    By Tv 36 HindustanMarch 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने यूक्रेन में वॉर क्राइम के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि पुतिन यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के अपराध के लिए जिम्मेदार हैं। मानवाधिकार समूहों ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के प्री-ट्रायल चैंबर-2 ने पुतिन समेत दो लोगों के लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इनमें दूसरा नाम मारिया अलेक्सेयेवना लवोवा-बेलोवा का है। बता दें कि रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच जंग जारी है। इस दौरान यूक्रेन कई बार रूस पर अत्याचार करने के आरोप लगा चुका है।


    अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट यानी ICC के जजों ने यूक्रेन के मामले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस मामले में कहा, “पुतिन के खिलाफ आईसीसी का वारंट ‘अभी शुरुआत’ है.” यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आईसीसी के इस फैसले का स्वागत किया. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करना सिर्फ एक शुरुआती कदम है. अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय का फैसला रूस के आक्रमण पर न्याय बहाल करने की दिशा में पहला कदम है. पुतिन की सेना जब यूक्रेन पहुंची थीं, तो सभी ने अंदाजा लगाया था कि यूक्रेन जल्द ही रूस के सामने घुटने टेक देगा.

    मगर, अभी तक ऐसा होता दिखा नहीं है. उल्टा यूक्रेन मजबूती से मोर्चे पर डटा है. ऐसे में अब सवाल रूस और पुतिन को लेकर उठने लगे हैं. कई एक्सपर्ट्स रूस के बिखरने और पुतिन के पतन की आशंका जता रहे हैं. रूस के एक पूर्व डिप्लोमैट बोरिस बोन्डारेव ने कहा है कि अगर पुतिन अपनी शर्तों पर यह युद्ध जीत पाने में सफल नहीं होते हैं, तो उन्हें पद छोड़ने को मजबूर किया जा सकता है. पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद सार्वजनिक तौर पर बोन्डारेव ने पद से इस्तीफा दे दिया था. वह जिनेवा में रूस के राजनयिक मिशन में आर्म्स कंट्रोल एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पुतिन कोई सुपरहीरो नहीं हैं. उनके पास कोई सुपरपावर नहीं हैं. वह एक साधारण तानाशाह हैं, जिन्हें राष्ट्रपति पद से हटाया जा सकता है. चीन ने हाल ही में मुस्लिम दुनिया के दो बड़े देशों ईरान और सऊदी अरब के बीच सालों की दुश्मनी खत्म कराई है.

    इसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल फरवरी के अंत से चल रहे युद्ध को खत्म कराने के लिए अहम कूटनीतिक पहल करने जा रहे हैं. आगामी सोमवार को जिनपिंग दो दिनों की रूस की यात्रा पर जा रहे हैं. यूक्रेन वार में पूरी दुनिया को ब्रेकथ्रू का इंतजार है. दरअसल, यूक्रेन जंग भले ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन की महात्वाकांक्षाओं की जंग है, लेकिन इससे भारत समेत पूरी दुनिया प्रभावित हुई है.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार आवास भूखंड आवंटन का भरोसा बढ़ा- दामु आम्बेडारे
    Next Article कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने अपने फैंस को दी खुशखबरी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हनुमान की सफलता के बाद मेकर्स का बड़ा ऐलान, 5 भाषाओं में रिलीज होगी नई फिल्म, पहला पोस्टर आउट…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल…

    November 23, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के प्रदेश पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हनुमान की सफलता के बाद मेकर्स का बड़ा ऐलान, 5 भाषाओं में रिलीज होगी नई फिल्म, पहला पोस्टर आउट…
    • मुख्यमंत्री साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल…
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के प्रदेश पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने इस जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…
    • वृषभ राशि के सुलझेंगे मामले और मीन को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?