Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बुलडोजर एक्शन पुलिस को पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने DGP-SSP को किया तलब कहा- ये…
    समाचार

    बुलडोजर एक्शन पुलिस को पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने DGP-SSP को किया तलब कहा- ये…

    By Tv 36 HindustanDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश:– हाईकोर्ट अपने आदेशों में योगी आदित्यानाथ के अधिकारी फंसते नजर आ रहे हैं। जस्टिस सलिल कुमार राय की बेंच ने DGP प्रशांत कुमार और सहारनपुर के एसएसपी को बुलडोजर एक्शन को लेकर 27 दिसंबर को कोर्ट में तलब किया है। कोर्ट ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। कोर्ट ने तल्ख लहजे में कहा- क्यों न सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का आदेश ना मानने के लिए उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाए।

    इलहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस सलिल कुमार राय ने देहरादून निवासी अलका सेठी की अवमानना याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान वकील अवनीश त्रिपाठी और डॉ. आस्था मिश्रा ने पक्ष रखा। याची ध्रुव सेठी व उनकी पत्नी अलका सेठी ने सहारनपुर में एक जमीन का बैनामा कराया था, लेकि इस जमीन पर पुलिस की मदद से भू माफिया कब्जा करने लगा।

    मामले को लेकर पीड़ित दंपत्ति ने अलग-अलग 2 FIR दर्ज कराई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी 2 बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे भू माफिया का हौंसला बढ़ता गया, उलटा अलका और ध्रुव के खिलाफ SC/ST एक्ट में मामला दर्ज हो गया। इस मामले पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने पीड़ित दंपत्ति के खिलाफ चार्जशीट बना दी, जिसके खिलाफ अलका और ध्रुव हाईकोर्ट पहुंच गए।

    इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अलका और ध्रुव के खिलाफ पुलिस की चार्जशीट को निरस्त करने का आदेश दे दिया। इसके साथ ही यूपी डीजीपी को कहा कि दंपत्ति की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर की 4 महीने में जांच करवाएं और जांच सहारनपुर SSP से करवाई जाए। वहीं पीड़ित पति-पत्नी के अनुसार आदेश के 6 माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    इधर, भू-माफिया और सरकारी लेखपाल ने मिलकर दंपती के घर को अवैध बताते हुए बुलडोजर से गिरवा दिया। इसकी शिकायत दंपती ने SO बिहारीगढ़ से की। कोई कार्रवाई न होने पर DGP से भी शिकायत की, यहां भी कोई राहत नहीं मिली। लेखपाल के बुलडोजर एक्शन और हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मानने के मामले में दंपती ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    सुप्रीम कोर्ट ने DGP को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा। ध्रुव के मुताबिक, इन सब घटनाक्रम के बीच उनकी पत्नी अलका सेठी के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई थी। हाईकोर्ट में इसके साक्ष्य भी रखे गए। इसके बाद कोर्ट ने DGP और SSP सहारनपुर को तलब किया।

    Post Views: 1,095

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये जहरीली घास छूने से होती एलर्जी, इंसानों के साथ जानवरों के लिए भी खतरनाक…
    Next Article महाकुंभ 2025 से पहले पर्यटकों को झटका,इस फैसले से पड़ेगा आपकी जेब पर असर, 50% बढ़ा दाम..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?