Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बायोप्सी करवाने से फैल सकता है कैंसर, एक्सपर्ट से जानें इस बात में कितनी…
    News

    बायोप्सी करवाने से फैल सकता है कैंसर, एक्सपर्ट से जानें इस बात में कितनी…

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कैंसर एक घातक बीमारी है जो पूरे विश्व में लोगों के जीवन पर बुरा असर डाल रही है. कैंसर का पता लगाने के लिए लोगों को डॉक्टर सबसे पहले बायोप्सी टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं. वहीं, बायोप्सी टेस्ट का नाम सुनते ही कोई भी इंसान पलभर के लिए घबरा जाता है. बहुत से लोगों का मानना है कि बायोप्सी कराने से कैंसर शरीर के अन्य हिससों में भी फैल सकता है. क्योंकि, बायोप्सी के दौरान शरीर के कैंसर प्रभावित हिस्से से टिश्यू निकालकर कैंसर की जांच की जाती है. इसके चलते कुछ लोगों को लगता है कि कैंसर प्रभावित हिस्से से टिश्यू निकालने से कैंसर तेजी से शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है. यही वजह है कि लोग बायोप्सी जांच कराने से डरते हैं.

    हालांकि, इस बारे में मेडिकल एक्सपर्ट्स और कई शोधों का कहना है कि बायोप्सी कराने से कैंसर नहीं फैलता है. बायोप्सी टेस्ट से केवल कैंसर की पहचान होती है. हालांकि, कुछ मामलों में बायोप्सी के दौरान कैंसर सेल्स फैल सकती हैं. इसे ट्यूमर सीडिंग कहते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारे समुदाय में यह मिसकंसेप्शन है कि बायोप्सी जांच कराने से कैंसर फैलता है. अक्सर रोगी के शरीर में कैंसर की गांठ का पता चलने के बाद भी लोग घर पर बैठे रहते हैं और डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि डॉक्टर के द्वारा बायोप्सी टेस्ट करने की सलाह दी जाएगी और इससे कैंसर फैल जाएगा.

    बायोप्सी कैसे की जाती है

    बायोप्सी में शरीर के ऊतकों को निकाला जाता है. निकाले जाने के बाद, बायोप्सी की प्रयोगशाला में उन ऊतकों की जांच की जाती है ताकि चिकित्सा स्थिति की उपस्थिति का पता लगाया जा सके.

    ऐसे किया जाता है बायोप्सी टेस्ट
    बायोप्सी में शरीर के कैंसर से प्रभावित क्षेत्र से एक टिश्यू लिया जाता है, जिसके बाद उसकी जांच की जाती है. वर्तमान में लेजर और निडिल के माध्यम से अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करके बायोप्सी की जाती है, जो एक बिल्कुल स्फ प्रोसेस है. इस तरीके से दर्द कम होता है और मरीज के लिए यह प्रोसेस ज्यादा आरामदायक होती है. बता दें, बायोप्सी के द्वारा से कैंसर के टाइप और स्टेज का पता लगाने में सहायता मिलती है, जिससे सही इलाज किया जा सके.

    बायोप्सी के दौरान कैसा महसूस होता है

    सुई बायोप्सी के मामले में, रोगी को उस जगह पर तेज चुभन महसूस होती जहां सुई डाली जाती है. ओपन या लेप्रोस्कोपिक बायोप्सी के मामले में, रोगी को दर्द कम करने के लिए एनेस्थीसिया दिया जाता है. उस समय मरीज को केवल दबाव महसूस हो सकता है जब सुई त्वचा में प्रवेश करती है. अगर मरीज को बहुत अधिक दर्द महसूस होता है, तो डॉक्टर उसे राहत देने के लिए कुछ प्रकार की दवा लिख ​​सकते हैं.

    Post Views: 1,360

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज, लें डॉक्टर की सलाह…
    Next Article भारत में इस दिन लॉन्च होगा iQOO का नया फोन, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगा खूबसूरत डिजाइन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिवाली पर पटाखे जलेंगे या नहीं सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट…

    October 12, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…

    October 12, 2026

    प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…

    October 12, 2026

    कहीं आप भी तो नहीं जाते इन रेस्टोरेंट्स में किचन में चूहे-कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान, 73 लाइसेंस सस्पेंड…

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली पर पटाखे जलेंगे या नहीं सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट…
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…
    • प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…
    • कहीं आप भी तो नहीं जाते इन रेस्टोरेंट्स में किचन में चूहे-कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान, 73 लाइसेंस सस्पेंड…
    • अब जंतर-मंतर पर नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन, रामलीला मैदान समेत ये तीन नई जगहें तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?