Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » ये हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज, लें डॉक्टर की सलाह…
    स्वास्थ्य

    ये हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज, लें डॉक्टर की सलाह…

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला:- ब्रेस्ट कैंसर’ इसका नाम सुनकर महिलाओं के मन में न जाने कैसे-कैसे ख्याल आते हैं. ये बीमारी महिलाओं के लिए किसी सदमें से कम नहीं है. वैसे कम ही लोग जानते हैं कि इस कैंसर के शिकार पुरुष भी होते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ये कैंसर का सबसे कॉमन प्रकार बन चुका है और हर साल दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के 23 लाख मामले सामने आते हैं. WHO के मुताबिक कैंसर के हर 8 मामलों में से एक मामला ब्रेस्ट कैंसर का होता है और ये पुरुष या महिला किसी में भी हो सकता है. महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने पर कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं, लेकिन कई दफा कुछ महिलाओं को कोई भी लक्षण महसूस नहीं होता. वर्ल्ड कैंसर डे के खास मौके पर हम आपको बताएंगे कि ब्रेस्ट कैंसर क्यों होता है? ब्रेस्ट कैंसर से बचाव कैसे करें?
    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर मनीष गुप्ता से ईटीवी भारत World Cancer Day के मौके पर बात की. उन्होंने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों से लेकर जांच के बारे में भी जानकारी दी.

    ब्रेस्ट कैंसर क्या है

    आज के समय में ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को होने वाला सबसे कॉमन कैंसर है. कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर मनीष गुप्ता ने बताया, “अगर आमतौर पर महिलाओं की ब्रेस्ट में दर्द होता है तो ये कैंसर का संकेत नहीं है, लेकिन अगर स्तन पर गांठ या सूजन आ गई है तो चिंता की बात है. ब्रेस्ट के रंग में कोई परिवर्तन, ब्रेस्ट के आस पास दाने या पपड़ी जमना. ऐसा कोई भी लक्षण नजर आता है तो बिना समय गंवाए डॉक्टर के पास जाएं. ब्रेस्ट कैंसर का जितनी जल्दी पता चले उतनी जल्दी इसका इलाज होता है.

    ब्रेस्ट कैंसर होने का कारण

    कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर मनीष गुप्ता ने बताया कि आज के समय में महिला हो या पुरुष दोनों नौकरी करते हैं जिसका असर शादी की उम्र और फिर मां बनने की उम्र पर पड़ा है. महिलाएं 30 साल या उससे अधिक उम्र के बाद शादी करने का फैसला लेती हैं. मां बनने की उम्र भी बढ़ गई है. जिसके कारण माताएं अपने बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग करवाने में भी देर कर देती हैं.

    कई बार बहुत सी महिलाएं अपने बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग नहीं करा पाती हैं. ऐसे में उनके अंदर ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा और भी कई अहम वजह हैं जिससे ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर के लिए प्रोटेक्टिव फैक्टर ब्रेस्ट फीडिंग ही है.

    डॉ. मनीष गुप्ता बताते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों का बड़ा कारण हमारा खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान है.

    फिजिकल एक्टिविटी में कमी के कारण वजन बढ़ जाता है. इस वजह से हम काफी बीमारियों को घर बैठे न्योता देते हैं.

    एक्सपर्ट की सलाह मानिये

    डॉ. मनीष गुप्ता ने बताया कि “महिलाएं अपनी ब्रेस्ट के बदलाव पर नजर रख सकती हैं, ब्रेस्ट में बदलाव नज़र आने पर डॉक्टर की सलाह लें. 25 साल के बाद महीने में एक बार खुद को एग्जामिन करें और ब्रेस्ट में कुछ बदलाव दिखने पर डॉक्टर के पास जाएं. जहां कुछ जरूरी परीक्षण या स्कैनिंग से बीमारी का पता चल जाएगा. इसी के साथ ब्रेस्ट कैंसर अनुवांशिक भी है अगर परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर है तो उन्हें डॉक्टर की सलाह से स्कैनिंग करवा सकते हैं. जल्दी पता चलने पर कैंसर को शुरुआती चरण में ही फैलने से रोका जा सकता है.

    पुरुषों में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले

    WHO की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में दुनिया भर में ब्रेस्ट कैंसर से 670,000 मौतें हुई.

    महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के ज्यादातर मामले होते हैं. जिनमें लिंग और उम्र के अलावा कोई विशेष जोखिम कारक नहीं होता है.

    साल 2022 में 185 में से 157 देशों में ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर था.

    दुनिया के हर देश में होता है ब्रेस्ट कैंसर.

    लगभग 0.5-1% मामलों में पुरुषों में भी होता है ब्रेस्ट कैंसर

    ब्रेस्ट कैंसर से कैसे करें बचाव

    ब्रेस्ट कैंसर की अलग-अलग स्टेज होती है. शुरुआती स्टेज में यानी कि स्टेज 1 या स्टेज 2 में आसानी से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज किया जा सकता है, लेकिन जब स्टेज 3 और स्टेज 4 पर ब्रेस्ट कैंसर पहुंच जाता है तो ये चिंता का विषय बन जाता है. डॉक्टर मनीष गुप्ता ने बताया, “जितनी जल्दी ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चलता है उतनी ही जल्दी इसका इलाज होता है. इसके लिए महिलाओं को समय-समय पर अपने स्तनों की जांच करनी चाहिए.”

    अगर आपको कभी भी ब्रेस्ट में थोड़ा परिवर्तन नजर आए, जैसे कि सूजन, गांठ या ब्रेस्ट के आसपास दाने या पपड़ी दिखे तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

    ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए हमें स्वस्थ आहार लेना चाहिए, जो शरीर को पूरी तरह से पोषण दे सके. सब्जी, दाल, फल और प्रोटीन से भरा खाना खाना चाहिए.

    वर्ल्ड कैंसर डे

    आज यानी कि 4 फरवरी को हर साल देशभर में वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है. कैंसर को कुछ लोग साइलेंट किलर भी कहते हैं. पिछले कुछ सालों में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं. WHO की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल करीब 14 लाख से ज्यादा नए मामले कैंसर के सामने आ रहे हैं. इनमें ब्रेस्ट कैंसर, लंग्स कैंसर और माउथ कैंसर के मामलों में ज्यादा इजाफा हो रहा है.

    Views: 2,045
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजानिए किन लोगों को रहता है लकवा मारने का खतरा, डायबिटीज, BP और मोटापे से पीड़ितों को विशेष सावधानी की जरूरत क्यों…
    Next Article बायोप्सी करवाने से फैल सकता है कैंसर, एक्सपर्ट से जानें इस बात में कितनी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

    November 23, 2026

    रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर, 27 नवंबर को होने वाला विशाल रोजगार मेला स्थगित, अब दिसंबर में होगा आयोजन…

    November 23, 2026

    दैहानपारा में बालको बनाएगा 400 मीटर सड़क, भूमिपूजन में पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन…

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर, 27 नवंबर को होने वाला विशाल रोजगार मेला स्थगित, अब दिसंबर में होगा आयोजन…
    • दैहानपारा में बालको बनाएगा 400 मीटर सड़क, भूमिपूजन में पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन…
    • क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?