
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में मानवता को शर्मशार और रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. एक 9 साल की बच्ची से गैंग रेप किया गया है. गैंगरेप का मुख्यआरोपी बच्ची के पिता को ही बनाया गया है. आरोप लगे हैं कि पिता ने शराब के नशे में हैवानियत की है. अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता ने बेटी से ही गैंगरेप किया है. वारदात के बाद पीड़िता ने अपनी दादी को जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले में शिकायत की. पुलिस ने गैंगरेप की वारदात के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में जांच जारी है. जशपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी अपने तीन बच्चों और बुजुर्ग माता पिता के साथ रहता था. आरोपी की पत्नी की मृत्यु 2019 में हो चुकी है. शिकायत के मुताबिक आरोपी बीते 28 अप्रैल की रात शराब के नशे में दो दोस्तों के साथ अपने घर पहुंचा. इसके बाद अपने 3 और 6 साल के छोटे भाइयों के साथ सो रही 9 वर्षीय बेटी को उठाकर दूसरे कमरे में ले गया. यहां उसने दोनों दोस्तों के सहयोग से अपनी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.