Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 108 पर करता रहा फोन लेकिन नहीं मिली एंबुलेंस, 35 किलोमीटर पैदल चलकर बेटे ने मां को पहुंचाया अस्पताल
    राष्ट्रीय

    108 पर करता रहा फोन लेकिन नहीं मिली एंबुलेंस, 35 किलोमीटर पैदल चलकर बेटे ने मां को पहुंचाया अस्पताल

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार को कथित तौर पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक बेटा अपनी बीमार बूढ़ी मां को ठेले पर लादकर चार किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मां की मौत हो चुकी थी। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर जलालाबाद कस्बे के रहने वाले दिनेश (45) ने संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह उसकी मां बीना देवी (65) के पेट में अचानक असहनीय दर्द हुआ।

    दिनेश का दावा है कि उसके पिता और पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर फोन किया परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो वह अपनी मां को ठेले पर लादकर चार किलोमीटर दूर सरकारी अस्पताल पहुंचा।उसने दावा किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद एक डॉक्टर ने उसकी मां को देखा और उसे मृत घोषित कर दिया। उसने कहा कि वह ठेले पर अपनी मां का शव वापस घर ले आया।जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.अमित यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दिनेश एक ठेले पर अपनी मां को इलाज के लिए लाया था। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली, वह तुरंत मरीज को देखने गए, लेकिन मरीज की रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी।

    108 सरकारी एंबुलेंस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सौरभ चौहान ने दावा किया कि मृतक महिला के परिजनों की तरफ से कोई फोन नहीं आया था। शाहजहांपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पीके वर्मा ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन वह इस मामले की जांच करेंगे। सीएमओ ने बताया कि फोन आने के बाद एंबुलेंस को 30 मिनट के भीतर मरीज तक पहुंचना चाहिए। यदि दूरी कम हो तो इसे जल्दी पहुंचना चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि राज्य के कुछ हिस्सों में इस तरह की छिटपुट घटनाएं होती रही हैं जहां परिजनों को एंबुलेंस नहीं मिलने के बाद अपने मरीजों को इलाज के लिए खुद ही अस्पताल ले जाना पड़ा है। बलिया जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अपनी बीमार पत्नी को एक ठेले पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद, मामले में संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जांच का आदेश दिया था।

    स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे पाठक ने महानिदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) को पत्र लिखकर उन कारणों का पता लगाने को कहा था जिनकी वजह से बुजुर्ग व्यक्ति को यह कदम उठाना पड़ा। मंत्री ने उचित जांच के बाद दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश महानिदेशक को दिए। इससे पूर्व, एक पिता द्वारा अपनी बेटी को गोद में लेकर चिकित्सा परामर्श के लिए जाने की तस्वीर सामने आने के बाद पाठक ने लखनऊ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था।

    Post Views: 0

    Hindi khabar india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या आप भी टॉयलेट में फ्री होने में 5 मिनट से ज्यादा का वक्त लगाते हैं? इस बड़ी बीमारी का हो सकते हैं शिकार
    Next Article Big Breaking : मस्जिद में मगरिब की नमाज के दौरान धमाका, 20 से ज्यादा लोगों की मौत; 40 घायल 
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…

    February 4, 2026

    आज का राशिफल आज चमकेगा भाग्य या बढ़ेंगी चुनौतियां जानिए सभी 12 राशियों का ये हाल…

    February 4, 2026

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…
    • आज का राशिफल आज चमकेगा भाग्य या बढ़ेंगी चुनौतियां जानिए सभी 12 राशियों का ये हाल…
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?