घटना का संक्षिप्त विवरण प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ए एन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के आदेशानुसार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18/04/22 को रेलवे सुरक्षा बल थाना प्रभारी बिलासपुर निरीक्षक-भास्कर सोनी, Asi एस.एल.बघेल, जीआरपी बिलासपुर प्रभारी उप निरीक्षक हरीश शर्मा व,सीआईबी बिलासपुर से आरक्षक नीरज कुमार तथा टास्क टीम-01 से आरक्षक सुनील कुमार द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 05 पर आई गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़ पैसेंजर के इंजन से दूसरी जनरल बोगी में एक संदिग्ध व्यक्ति नाम व पता *धर्मेंद्र सोनवानी पिता सोहन सोनवानी,उम्र-29 वर्ष ,ग्राम-लालपुर ,थाना -पेंड्रा,जिला-गौरेला पेंड्रा के पास से दो ट्रॉली बैग में 900-900 ग्राम के 24 पैकेट में कुल 21,600 kg गांजा मूल्य लगभग *1,08,000/-* ₹ के साथ रंगे हाथ समय लगभग तीन बजे पकड़ा गया जिसे एनडीपीएस एक्ट में दर्शाए गए प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना बिलासपुर लाकर आरोपी धर्मेंद्र सोनवानी के विरुद्ध अपराध संख्या 28/22 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को आज दिनांक 19/04/22 को न्यायालय बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षक भास्कर सोनी के नेतृत्व में हुई कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आगे भी संयुक्त टीम को बधाई शुभकामनाएं देते हुए आगे भी कार्यवाही संचालित रखने निर्देशित किया।