Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या गुस्से की वजह से आप हो सकते हैं हार्ट अटैक के शिकार जानिए कैसे करता है दिल को प्रभाव…
    समाचार

    क्या गुस्से की वजह से आप हो सकते हैं हार्ट अटैक के शिकार जानिए कैसे करता है दिल को प्रभाव…

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गुस्सा एक बेहद सामान्य भावना है, जिसे हम सभी अक्सर महसूस करते हैं। आमतौर पर गुस्से को नकारात्मक भावना माना जाता है, लेकिन असल बात यह है कि हमारी बॉडी हमें ऐसा महसूस फ्लाइट और फाइट रिसपॉन्स के लिए करवाती है। हालांकि, इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि जब भी हमें गुस्सा आता है, हमारे शरीर में कुछ हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जिनका प्रभाव हमारे दिल पर भी पड़ता है। इसलिए अगर आपको ज्यादा गुस्सा आता है, तो आपको इससे होने वाले नुकसानों के बारे में आज ही जान लेना चाहिए।

    डॉ. बिमल छाजर AIIMS के पूर्व कंसल्टेंट और SAAOL हार्ट सेंटर, नई दिल्ली के निदेशक) बताते हैं कि गुस्सा आना एक बेहद प्राकृतिक बात है, लेकिन अगर बार-बार या ज्यादा गुस्सा आ रहा है, तो यह चिंता का कारण बन सकता है। जब हमें गुस्सा आता है, तब हमारी बॉडी स्ट्रेस हार्मोन रिलीज करती है और हमारे दिल पर काफी जोर पड़ता है। इसके कारण दिल को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।

    क्या गुस्सा दिल की समस्या पैदा कर सकता है?

    ज्यादा गुस्से की वजह से दिल से जुड़ी ये परेशानियां हो सकती हैं-

    धड़कने तेज होना- गुस्सा आने पर एड्रनलिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसके कारण दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं और आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसकी वजह से दिल पर काफी अनचाहा दबाव पड़ता है।
    ब्लड प्रेशर बढ़ता है- ज्यादा गुस्सा आने या बार-बार गुस्सा आने से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, जिसके कारण धमनियों को नुकसान पहुंचता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
    सूजन- गुस्से की वजह से शरीर के अंदर सूजन बढ़ने लगती है, जिसकी वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सूजन के कारण धमनियों में प्लेग इकट्ठा होने लगता है, जो हार्ट अटैक की मुख्य वजह है।
    खराब जीवनशैली- गुस्से की वजह से लोगों में स्मोक करने, शराब पीने या ओवर ईटिंग करने की आदत लग सकती है, जो व्यक्ति कोप मकेनिज्म की तरह इस्तेमाल करता है। ये सभी बातें किसी न किसी तरीके से दिल को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

    गुस्सा कैसे कंट्रोल करें?
    डॉ. सुखबिंदर सिंह सिबिया (सीबीआ मेडिकल सेंटर, लुधिअना के निदेशक और कार्डियोलॉजिस्ट) का कहना है कि गुस्से की वजह से दिल को होने वाले नुकसानों के साथ-साथ स्ट्रोक, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इसे कंट्रोल करना जरूरी है।

    ट्रिगर पहचानें- इस बात पर ध्यान दें कि आपको किन वजहों से गुस्सा आता है। इसे समझकर आप अपने रिएक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं और उन बातों से बचने की भी कोशिश कर सकते हैं।

    गहरी लंबी सांसें लें- जब आपको गुस्सा आए, तो गहरी लंबी सांसें लें। इससे आपका नर्वस सिस्टम शांत होगा और गुस्सा शांत होने लगेगा।

    एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे आपका मूड बेहतर बनता है। इसलिए एक्सरसाइज करने से तनाव और गुस्सा दोनों कम होते हैं।

    रिलैक्सिंग तकनीक अपनाएं- मेडिटेशन, योग या प्रोग्रेसिव मसल रिलैक्सेशन तकनीकों की मदद से आपको शांति का आभास होता है और गुस्सा कम होता है।

    बात करें- अगर आपको महसूस हो कि आपको बार-बार गुस्सा आ रहा है, तो इस बारे में आप अपने किसी करीबी से या किसी थेरेपिस्ट से बात कर सकते हैं, जो इस बारे में आपको बेहतर तरीके से समझने में मदद कर सकते हैं।

    टाइम आउट लें- गुस्से में सवाल-जवाब करने से संभावना है कि आपका गुस्सा और बढ़ने लगेगा। इसलिए गुस्सा आने पर टाइम आउट लेकर उस जगह या व्यक्ति से कुछ समय के लिए दूर हो जाएं।

    प्रॉब्लम सॉल्व करें- अगर आपको कोई बात पसंद नहीं आ रही है या किसी चीज से शिकायत है, तो उसका समाधान खोजने की कोशिश करें। इससे आपका तनाव भी कम होगा और बार-बार गुस्सा आने की समस्या भी कम होगी।

    Post Views: 870

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक कोरोना से बड़ी महामारी को जन्म दे सकती हैं नई उभरती जूनोटिक बीमारियां, जानिए यहाँ से…
    Next Article शुरू होगी देशभर के पशुओं की गिनती, सवा दो सौ नस्लों की गणना करेंगे 1 लाख कर्मचारी, जानिए ऐसा करना क्यों है जरूरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    Jio का 448 रुपये वाला प्लान बना कॉलिंग यूजर्स की पहली पसंद, अब इतने दिनों तक के लिए मिलेगी राहत…

    May 22, 2026

    प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने खड़ा ये भारी संकट…

    May 22, 2026

    ब्रिक्स में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाक की नींद इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान…

    May 22, 2026

    युवक ने पत्नी, सास और साली से परेशान होकर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो, कहा…

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Jio का 448 रुपये वाला प्लान बना कॉलिंग यूजर्स की पहली पसंद, अब इतने दिनों तक के लिए मिलेगी राहत…
    • प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने खड़ा ये भारी संकट…
    • ब्रिक्स में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाक की नींद इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान…
    • युवक ने पत्नी, सास और साली से परेशान होकर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो, कहा…
    • तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार विजय सरकार में VCK और IUML की एंट्री, इन दो नए मंत्रियों ने ली शपथ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?