सोनभद्र
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के मांची क्षेत्र में एक विवाहित युवक द्वारा अनुसूचित जनजाति की नाबालिग का शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन करा कर निकाह करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में लग गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर के माध्यम से बताया कि वह अनुसूचित जनजाति चेरो समुदाय का निर्धन व गरीब व्यक्ति है। उसकी 15 वर्षीय बेटी को पल्हारी ग्राम निवासी असलम एक महीने पहले बहला फुसला कर नौगढ़ जिला चंदौली लेकर चला गया था। जहां करीब एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
सूचना देने पर उसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बाद में असलम और उसके पिता ने दबाव बनाकर एक लाख रुपया देकर समझौता करा दिया गया और लड़की उसके घर आ गई। पिता ने पुलिस को बताया कि 2 मई को असलम ने फिर उसकी लड़की को भगा ले गया