
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं के टर्म 1 रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड के अधिकारी ने पुष्टि की है कि 12वीं कक्षा का टर्म 1 रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित किया जाएगा। माना जा रहा है
कि रिजल्ट शुक्रवार 12 मार्च को जारी किया जाएगा, कक्षा 10वीं का रिजल्ट इसके बाद जारी होगा। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तैयार पूरी हो चुकी है और इसकी घोषणा अब जल्द ही कर दी जाएगी, छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपनी टर्म 1 मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।12वीं के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा results.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
इसके अलावा, UMANG ऐप, IVRS, SMS और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध होंगे। छात्रों को किसी भी प्लेटफॉर्म से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना जरूरी होगा। रोल नंबर छात्रों के एडमिट कार्ड पर मौजूद है।
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें।बता दें कि किसी भी स्टूडेंट को पास या फेल घोषित नहीं किया जाएगा और केवल प्रत्येक सब्जेक्ट में प्राप्त नंबरों के साथ स्कोरकार्ड रिलीज़ होगा। बोर्ड एग्जाम के फाइनल रिजल्ट टर्म 2 एग्जाम के बाद रिलीज़ किए जाएंगे, टर्म 2 बोर्ड एग्जाम 26 अप्रैल से शुरू होने वाले हैं, प्रैक्टिकल एग्जाम्स शुरू हो चुके हैं।